Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:05 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बूंदी जिले में एक ग्राम विकास अधिकारी 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर, 07 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को बूंदी जिले में केशवरायपाटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सखावदा के ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
एसीबी के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी स्पेशल युनिट कोटा को गत पांच मई को परिवादी ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत सखावदा का स्वच्छ भारत अभियान के तहत ठेका लेकर पंचायत के अधीन आने वाले गांवों में कचरा संग्रहण एवं नाली सफाई, सामुदायिक परिसरों की साफ सफाई आदि कार्य के दो महीने के बिलों ( एक लाख 50 हजार 377 रुपए) को विकास अधिकारी द्वारा पास करने, सिक्योरिटी राशि वापस दिलवाने तथा पहले से जारी अन्य टेंडर आरआरसी के कार्य को ग्राम पंचायत के अधीन निर्वाध रूप से कार्य करने देने एवं परेशान नहीं करने की एवज मे 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है।
इस पर रिश्वत मांग पर छह मई को सत्यापन कराया गया जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टी हो जाने के बाद गुरुवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी सतवीर सिहं को परिवादी से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों केशवरायपाटन पचायंत समिति में गिरफ्तार कर लिया गया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

पार्वती नदी में डूबने से चार की मौत

16 Jun 2026 | 4:39 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को पार्वती नदी में नहाने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।.

see more..

हादसे की शिकार तन्वी ने भी दम तोड़ा

16 Jun 2026 | 2:43 PM

बीकानेर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल नन्ही तन्वी भी आखिरकार जिन्दगी की जंग हार गई। प्राप्त जानकारी के अनुुसार मंगलवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। .

see more..

सर्राफा-बजाजा बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर आभूषण विक्रेता चिंतित

16 Jun 2026 | 2:33 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच सर्राफा बाजार और बजाजा बाजार के आभूषण विक्रेताओं एवं व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका से मुलाकात करके अपनी समस्याएं बताईं। .

see more..

प्रताप जयंती और मोहर्रम पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

16 Jun 2026 | 1:50 PM

भीलवाड़ा, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू ने बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती और मोहर्रम के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये। .

see more..

दुनिया में जब कहीं विश्वविद्यालय नहीं था, तब प्राचीन भारत में थे 19 विश्वविद्यालय: बागडे

16 Jun 2026 | 1:43 PM

जयपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने शिक्षा को ही ज्ञान का बड़ा आधार बताया है और कहा है कि इसके जरिए भारत को विश्वभर में श्रेष्ठ बनाने के प्रयास होने चाहिए। .

see more..