Monday, Jun 15 2026 | Time 07:30 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


तमिलनाडू वेनिगर सनगनकालीन पेरावई एसोसिएशन का 43वां अधिवेशन

जयपुर 07 मई (वार्ता) देश के आखिरी छोर कन्याकुमारी में तमिलनाडू वेनिगर सनगनकालीन पेरावई एसोसिएशन की 43वें अधिवेशन का आयोजन किया गया।
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल (बीयूवीएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता अधिवेशन में मुख्य अतिथि थे जबकि कन्याकुमारी के सांसद विजय वसंत विशिष्ठ अतिथि रहे। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रान्तीय अध्यक्ष सौंदर्यराजन ने की।
श्री गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडू वेनिगर सनगनकालीन पेरावई एसोसिएशन की सभा में राज्य के 38 जिलों से करीब आठ हजार प्रतिनिधयों ने विवेकानन्द कॉलेज कन्याकुमारी के प्रांगण में शिरकत की। सभा में मुख्य रूप से 'देशी उत्पाद, देशी व्यापार और देशी पर्यटन' और ऑनलाईन व्यापार के नियंत्रण के लिये कानून बनें। आवश्यक वस्तुएं यथा-तेल, मसाले, बिजली के बल्ब, खेती के काम आने वाले उपकरण, आम आदमी की जीवनरक्षक दवाओं को जीएसटी से मुक्त रखा जायें। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत हर छह महीने में प्रत्येक उत्पाद की सैम्पलिंग की अनिवार्यता को प्रतिवर्ष किया जायें।
राशन में बिकने वाले चावल के बजाय उपभोक्ता के खाते में रुपये उपलबध कराये जायें। वन भूमि पर हो रहे कब्जों से मुक्ति मिलें। प्रदूषण को रोकने के लिये कारगर कानून बनाये जायें। पूरे देश में मण्डी शुल्क 0.50 प्रतिशत एक बार लगे, की अनुशंषा की गयी।
एमएसएमई को देश की लाईफलाईन बताते हुए सदस्यों ने विचार व्यक्त किया कि इन्हें सुदृढ़ करने के लिये कानून बनाये जाने चाहिये। व्यापारी को देवी आपदा का सामना करने के लिये किसान फसल बीमा योजना की तरह कल्याण कोष की स्थापना की जायें। देवी आपदा के समय सभी जीएसटी माफ किये जायें। बीमा करने से पहले आवश्यक सभी कागजात पूरे किये जाने चाहिये। आग लगने के बाद बीमा के क्लेम कैंसिल नहीं किये जाने चाहिये आदि विषयों पर गहन मंथन हुआ।
श्री गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि तमिलनाडू के हर जिले में स्वदेशी अभियान त्वरित गति से आगे बढ रहा है। गांवों को मजबूत करने की बात और गांवों में ही उपलब्ध रोजगार को गांव के लोगों को उपलब्ध कराने के लिये सरकारी योजनायें बनायी जानी चाहिये। समय आ गया है कि गांव का उत्पाद विदेशों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करें। सरकार ऑनलाईन व्यापार को बढ़ावा दे रही है परन्तु बाजारों में बैठे व्यापारी की सुरक्षा के लिये अभी कानून नहीं बने हैं जिससे वे बेराजगार हो रहे है। सरकारें व्यापारी को सोशल सिक्योरिटी उपलब्ध करवायें। देवी आपदा पर बीमा की पूरी रकम व्यापारी को उपलब्ध हो।
श्री गुप्ता ने कहा कि बीयूवीएम स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी व्यापार तथा स्वदेशी पर्यटन के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान को गति प्रदान कर रहा है। करीब 600 जिलों में हमारे युवा व्यापारियों के द्वारा स्वदेशी व्यापार को गति प्रदान की जा रही है। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी में आरसीएम जैसे कानून का कोई महत्व नहीं है इसे समाप्त किया जाना चाहिये। खाने की हर वस्तु पर चाहे वह किसी भी तोल में उपलब्ध हो, जीएसटी से मुक्त की जानी चाहिए।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 10:28 PM

भरतपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान में डीग के कामां थाना क्षेत्र में मुरार गांव में करीब सात बीघा जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुये खूनी संघर्ष में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नीट री-एग्जाम अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों पर हों मूलभूत सुविधाएं :भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:28 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) री-एग्जाम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को करे साकार:भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:27 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के जरिए राज्य सरकार आमजन को घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को भी साकार किया जाए। .

see more..

उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई-भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:26 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धताबताते हुए कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। .

see more..

अब भाजपा वर्सेज ऑल एवं मोदी बनाम राहुल गांधी का आ गया है वक्त: गहलोत

14 Jun 2026 | 10:25 PM

जयपुर 14 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्सेज ऑल एवं मोदी बनाम राहुल गांधी का वक्त आ गया है। .

see more..