Friday, Jun 12 2026 | Time 19:32 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


गोविंदगढ़ थाने पर पथराव मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

अलवर, 07 मई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना परिसर में पथराव करने के मामले में पुलिस ने चार मुख्य आरोपियों सहित 28 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि साथ ही घटना में उपयोग की गई सात मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं। मामले के बाद पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और फिलहाल कस्बे में शांति बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को रात करीब 11 बजे पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल चालक को नियमों के उल्लंघन पर रोका था। मोटर साइकिल चालक अजित सिंह को मोटरसाइकिल को नियमानुसार जब्त करके थाने लाया गया। इसी दौरान अजित सिंह ने अपने परिजनों और परिचितों को बुला लिया। इसके बाद करीब 11 बजे 50-60 लोगों की भीड़ थाने पहुंची और जब्त मोटर साइकिल छुड़ाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और थाने पर पथराव कर दिया। इस दौरान थाने के पुलिस निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित कई थानों की पुलिस और विशेष दलों ने रातभर दबिश देकर आरोपियों की तलाश की। पुलिस ने मामले में राजकार्य में बाधा, पथराव, मारपीट और शांति भंग सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने बताया कि सुखविंदर सिंह, बिक्रम सिंह, रौनकी सिंह और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। ये मुख्य आरोपी हैं। अन्य संदिग्धों की पहचान की जा रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गोविंदगढ़ कस्बे में शांति समिति की बैठक आयोजित करके लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, "कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।"
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

अठावले की बागडे से मुलाकात

12 Jun 2026 | 5:59 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री अठावले ने श्री बागडे से लोकभवन में यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
जोरा.श्रवण
वार्ता.

see more..

बागडे ने मांड गायिका गवरी देवी के निधन पर जताया शोक

12 Jun 2026 | 5:58 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सुप्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने कहा कि लोक संगीत मांड गायन परंपरा को समृद्ध करने में उनका विशिष्ट योगदान रहा। वह मांड की महान गायिकाओं में एक थी। उनका जाना अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
जोरा.श्रवण
वार्ता.

see more..

बागडे, भजनलाल एवं देवव्रत का किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान

12 Jun 2026 | 5:52 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने शुक्रवार को जयपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं मल्लखम्भ प्रदर्शन में शिरकत करते हुए किसानों से रासायनिक कीटनाशकों का उपयोग कम करने एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। .

see more..

महेश जोशी की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज

12 Jun 2026 | 4:22 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान उच्च न्यायालय ने पूर्व जलदाय मंत्री एवं कांग्रेस नेता महेश जोशी को बड़ा झटका देते हुए उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज कर दी है। .

see more..

नरसिंहपुरा बारानी में ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र का विरोध तेज

12 Jun 2026 | 4:03 PM

श्रीगंगानगर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में ठोस कचरा निस्तारण संयंत्र लगाये जाने के प्रस्ताव का ग्रामीणों द्वारा पिछले करीब दो महीने से सख्त विरोध किया जा रहा है।.

see more..