Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:12 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


किरोड़ी ने पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 को रद्द करने के फैसले का किया स्वागत

जयपुर 09 मई (वार्ता) राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 को रद्द करने के फैसले का स्वागत किया है।
डॉ मीणा ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि उन्होंने बिना राजनीतिक नफा नुकसान के इस मामले को पुरज़ोर ढंग से उठाया था और गड़बड़ी के सभी सबूत एजेंसियों को सौंपे थे। लेकिन गहलोत सरकार ने नक़ल मफ़िया के दबाव में कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने कहा कि इस भर्ती में मेहनत से चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आरपीएससी उन्हें दोबारा मौका देगी। हमारी सरकार का प्रण है कि राजस्थान में अब नक़ल मफ़िया कभी भी अपने मसूबों में कामयाब नहीं होगा। भर्तियों में कामयाबी उन्हें ही मिलेगी जो मेहनत करेंगे।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुए हादसे के शिकार दो और बच्चों की मौत,

16 Jun 2026 | 4:49 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले में औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में सोमवार को हुए हादसे में मंगलवार को दो और बच्चों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।.

see more..

पार्वती नदी में डूबने से चार की मौत

16 Jun 2026 | 4:39 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को पार्वती नदी में नहाने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।.

see more..

हादसे की शिकार तन्वी ने भी दम तोड़ा

16 Jun 2026 | 2:43 PM

बीकानेर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल नन्ही तन्वी भी आखिरकार जिन्दगी की जंग हार गई। प्राप्त जानकारी के अनुुसार मंगलवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। .

see more..

सर्राफा-बजाजा बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर आभूषण विक्रेता चिंतित

16 Jun 2026 | 2:33 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच सर्राफा बाजार और बजाजा बाजार के आभूषण विक्रेताओं एवं व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका से मुलाकात करके अपनी समस्याएं बताईं। .

see more..

प्रताप जयंती और मोहर्रम पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

16 Jun 2026 | 1:50 PM

भीलवाड़ा, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के जिला मजिस्ट्रेट जसमीत सिंह संधू ने बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती और मोहर्रम के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किये। .

see more..