Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:56 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


देवनानी मंगलवार को जायेंगे मुंबई

जयपुर, 11 मई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मंगलवार को मुंबई दौरे पर जायेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री देवनानी मुम्बई में बांद्रा वेस्ट स्थित बाल गंधर्व (रंग मंदिर) में आयोजित विश्व सिंधी हिंदू फाउण्डेशन ऑफ एसोसिएशन सदस्यों की कोर कमेटी और सामान्य परिषद की बैठक में भाग लेंगे।
श्री देवनानी इस एसोसिएशन के संरक्षक है और वह वहां इस अवसर पर आयोजित युवा सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे। मुम्बई में आयोजित होने वाली इस बैठक के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस होंगे। सांसद शंकर लालवानी इस एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक है।
श्री देवनानी मुम्बई में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आयोजनों में भाग लेंगे तथा अनेक गणमान्य व्यक्तियों से शिष्टाचार भेंट करेंगे। मुंबई प्रवास के दौरान श्री देवनानी भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। साथ ही वे राजस्थान मूल के प्रवासी समाज के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। श्री देवनानी के मुंबई आगमन पर विभिन्न संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
जोरा.श्रवण
वार्ता
More News

ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला करके आरोपी को छुड़ाया

16 Jun 2026 | 5:26 PM

भरतपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में बूड़ली गांव में सोमवार देर रात अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करके थाने लाते समय आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमलाकर उसे छुड़ाकर लिया। .

see more..

शहरी सेवा शिविर में 25 पट्टों का वितरण, मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

16 Jun 2026 | 5:08 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के अलवर में नगर निगम द्वारा मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने लाभार्थियों को 25 पट्टों का वितरण किया। .

see more..

अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लें: शर्मा

16 Jun 2026 | 5:04 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के अलवर में नगर निगम द्वारा शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने प्रशासन से कहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले व्यापारियों और प्रभावित लोगों को विश्वास में लेकर नोटिस देकर समझाने की प्रक्रिया अपनायी जाये। .

see more..

निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुए हादसे के शिकार दो और बच्चों की मौत,

16 Jun 2026 | 4:49 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले में औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में सोमवार को हुए हादसे में मंगलवार को दो और बच्चों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।.

see more..

पार्वती नदी में डूबने से चार की मौत

16 Jun 2026 | 4:39 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को पार्वती नदी में नहाने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।.

see more..