Friday, Jun 12 2026 | Time 20:32 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अमेज़न कम्पनी से धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीगंगानगर, 14 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न से कुछ लोगों द्वारा व्यवस्थित और संगठित तरीके से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाषचंद्र ढील ने गुरुवार को बताया कि अमेज़न सेलर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सुरक्षा प्रबंधक राजेश कुमार जाट ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें फर्जी खातों के जरिए महंगे उत्पादों का ऑर्डर करके उन्हें प्राप्त करने के बाद झूठे धन वापसी का दावा करने की बात कही गई है।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने अमेज़न कंपनी से संबंधित पूरा रिकॉर्ड और डेटा मांगा है। इस डेटा का विश्लेषण करने के बाद आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की जाएगी। थाना प्रभारी खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता
More News

जयपुुर में छह पुलिसकर्मी बने 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ'

12 Jun 2026 | 8:17 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। .

see more..

विधायक बैरवा की जन संवाद यात्रा का कलमंडा गांव से शुभारंभ

12 Jun 2026 | 8:04 PM

बारां, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां-अटरू विधायक की बहुप्रतीक्षित "विधायक आपके द्वार" जन संवाद यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ शुक्रवार को देहात मंडल के कलमंडा गांव से हुआ।.

see more..

आर्मी कमांडर ने सप्त शक्ति कमांड के विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा

12 Jun 2026 | 8:03 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कमांड के तहत विभिन्न सैन्य फोर्मेशन्स की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए बठिंडा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। .

see more..

अवैध बजरी ले जाती तीन ट्रैक्टर ट्राॅलियां जब्त

12 Jun 2026 | 7:51 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध बजरी परिवहन अभियान के तहत पुलिस ने आज तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेण, सोलंकिया का खेड़ा एवं आकोला बनास नदी से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता.

see more..

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का जायजा लिया

12 Jun 2026 | 7:50 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह ने शुक्रवार को आसींद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पडासोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण करके विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। .

see more..