Friday, Jun 12 2026 | Time 20:48 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कांग्रेस नेता के घर गोंलियां बरसाने वाला एक बदमाश घायल, एक को दबोंचा

चुरु, 14 मई (वार्ता) राजस्थान में चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस से मुठभेड़ में कांग्रेस नेता के घर गोलीबारी करने वाला एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे काे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे दो बदमाश मोटर साइकिल पर कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद राजेंद्र बबेरवाल के घर पहुंचे। उन्होंने पहले वीडियो कॉलिंग के जरिए उनके घर की पहचान की। फिर मुख्य द्वार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। पुलिस ने बताया कि 12 से ज्यादा चक्र गोलियां चलाई गई। दीवारों पर गोलियों के निशान और सड़क पर खाली कारतूस बिखरे पड़े मिले।
पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करके भागते हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने रतनगढ़ से तारानगर मार्ग पर घेर लिया। पुलिस की नाकाबंदी और जिला विशेष दल (डीएसटी) के पीछा करने के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर भी गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश अनमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चूरु के राजकीय भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके साथी रोहित को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटर साइकिल सवारों को देखते ही पुलिस दल ने उनका पीछा करना शुुर कर दिया। अंत में मुठभेड़ हो गई।
घटना के बाद रतनगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक इंसार अली और वृत्त निरीक्षक गौरव खिड़िया के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।
कांग्रेस नेता राजेंद्र बबेरवाल न सिर्फ वार्ड 21 के पार्षद हैं, बल्कि सम्पत्ति कारोबारी भी हैं। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

अग्निशमन केंद्र के अनुबंध कार्मिकों ने किया प्रदर्शन

12 Jun 2026 | 8:17 PM

भरतपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में करौली में अग्निशमन केंद्र के अनुबंध कार्मिकों, सफाई वाहन चालकों और रैन बसेरा के केयरटेकरों ने वेतन भुगतान नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करकके जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के आंदोलन और कार्य बहिष्कार का असर शहर की व्यवस्थाओं पर भी दिखना शुरू हो गया है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से करौली के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं, जिससे दुर्गंध फैल रही है और आमजन को परेशानी हो रही है। .

see more..

जयपुुर में छह पुलिसकर्मी बने 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ'

12 Jun 2026 | 8:17 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में उत्कृष्ट, सराहनीय, मेहनत, लगन एवं समर्पण से कार्य करने वाले छह पुलिसकर्मियों को 'कांस्टेबल ऑफ दी मंथ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हैं। .

see more..

विधायक बैरवा की जन संवाद यात्रा का कलमंडा गांव से शुभारंभ

12 Jun 2026 | 8:04 PM

बारां, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां-अटरू विधायक की बहुप्रतीक्षित "विधायक आपके द्वार" जन संवाद यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ शुक्रवार को देहात मंडल के कलमंडा गांव से हुआ।.

see more..

आर्मी कमांडर ने सप्त शक्ति कमांड के विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा

12 Jun 2026 | 8:03 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कमांड के तहत विभिन्न सैन्य फोर्मेशन्स की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए बठिंडा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। .

see more..

अवैध बजरी ले जाती तीन ट्रैक्टर ट्राॅलियां जब्त

12 Jun 2026 | 7:51 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध बजरी परिवहन अभियान के तहत पुलिस ने आज तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेण, सोलंकिया का खेड़ा एवं आकोला बनास नदी से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता.

see more..