Monday, Jun 15 2026 | Time 07:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राव दूदा के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत: शेखावत

नागौर, 14 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेड़ता राज्य के संस्थापक और महान योद्धा-प्रशासक राव दूदा मेड़तिया के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत बताया है और कहा है कि उन्होंने सुशासन, भारत की संस्कृति के प्रतीक चिह्नों गाय, गंगा, गौरी, गायत्री और सर्वसमाज की रक्षा के लिए अपना जीवन खपा दिया।
श्री शेखावत गुरुवार को नागौर जिले के मेड़ता में राव दूदा मेड़तिया की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राव दूदा जैसे राष्ट्र नायक किसी एक समाज के नहीं हैं। ये किसी एक जाति के नायक नहीं हैं। इनको जातियों के साथ बांधकर हम इनका अपमान करते हैं। ऐसे राष्ट्र नायकों के ऋण से कभी समाज उऋण नहीं हो सकता। हम सबको मिलकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में कहा कि राव दूदा का जीवन सिखाता है कि शक्ति का असली उद्देश्य जन-कल्याण और धर्म की रक्षा है। आज का यह अवसर केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि राजस्थान की उस महान परंपरा को श्रद्धांजलि है, जिसने देश को वीरता और आध्यात्मिकता का संतुलन सिखाया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा अवसर है जो समाज को विचारों और संस्कारों से समृद्ध करने का सौभाग्यपूर्ण अवसर प्रदान करता है। हम इतिहास और अतीत का स्मरण इसलिए नहीं करते कि हम उन पर गर्व करते हैं, बल्कि इसलिए करते हैं कि हम उससे सीख और समझ ले सकें।
श्री शेखावत ने कहा कि उस समय की जो आवश्यकता थी, उसके अनुरूप राव दूदा ने व्यवहार किया। समय के सापेक्ष जो लोग अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, वे इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से दर्ज होकर अमर हो जाते हैं। यह प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम अपने नायकों का स्मरण केवल इसलिए नहीं करते कि उन्होंने युद्ध लड़े होंगे, उन्होंने राज्य स्थापित किये होंगे, बल्कि उन्होंने अपने राज्यों की स्थापना के लिए युद्ध नहीं लड़े। उन्होंने सुशासन एवं भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए अपने को खपा दिया।
श्री शेखावत ने कहा कि चुनौतियों के बीच मूल्यों को जीवित रखने के लिए जिन्होंने अपने आपको कुर्बान कर दिया, उनसे प्रेरणा ले सकें, ऐसा अवसर मेड़ता के वीर सपूतों ने हमें दिया है। उन्होंने कहा कि हम आधुनिकता के दौर में अपनी विरासत को कही भूल न जाये, ऐसे में हमें राव दूदा के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। राव दूदा हमें चरित्र निर्माण, नारी के सम्मान और सर्वसमाज के कल्याण के लिए अपना जीवन कैसे समर्पित करें, इसकी सीख भी देते हैं।
उन्होंने कहा कि जो कोई भी यहां मीराबाई के पैनोरमा, चारभुजा नाथ के दर्शन करने के लिए आएगा, उसे इतिहास से संवाद करने का अवसर मिलेगा। अपने जीवन में उस इतिहास और व्यक्तित्व से सीख लेकर आगे बढ़ने का सौभाग्यपूर्ण अवसर मिलेगा।
जोरा.श्रवण
वार्ता
More News

भूमि विवाद को लेकर गोलीबारी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

14 Jun 2026 | 10:28 PM

भरतपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान में डीग के कामां थाना क्षेत्र में मुरार गांव में करीब सात बीघा जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुये खूनी संघर्ष में पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

नीट री-एग्जाम अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों पर हों मूलभूत सुविधाएं :भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:28 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) री-एग्जाम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। .

see more..

प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को करे साकार:भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:27 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के जरिए राज्य सरकार आमजन को घर के निकट ही त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करें साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का संवेदनशीलता के साथ निराकरण कर घर-घर सुशासन पहुंचाने के संकल्प को भी साकार किया जाए। .

see more..

उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरूद्ध करें सख्त कार्रवाई-भजनलाल

14 Jun 2026 | 10:26 PM

जयपुर, 14 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धताबताते हुए कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। .

see more..

अब भाजपा वर्सेज ऑल एवं मोदी बनाम राहुल गांधी का आ गया है वक्त: गहलोत

14 Jun 2026 | 10:25 PM

जयपुर 14 जून (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वर्सेज ऑल एवं मोदी बनाम राहुल गांधी का वक्त आ गया है। .

see more..