Friday, Jun 12 2026 | Time 20:18 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बीएनआई 16 और 17 मई को जयपुर में इंडिया नेशनल कॉन्फ्रेंस2026 का आयोजन करेगी

जयपुर, 15 मई (वार्ता) उद्यमियों के लिए एक प्रमुख रेफरल मार्केटिंग संस्था बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) राजस्थान की राजधानी जयपुर में 16 और 17 मई को इंडिया नेशनल कॉन्फ्रेंस-(आईएनसी-2026) का आयोजन करेगी।
बीएनआई इंडिया के नेशनल डायरेक्टर हेमू सुवामा ने शुक्रवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। पहली बार जयपुर बीएनआई इंडिया के फ्लैगशिप नेशनल नेटवर्किंग कन्वेंशन को होस्ट करेगा, जिसे एशिया के सबसे बड़े और सबसे असरदार स्ट्रक्चर्ड बिज़नेस नेटवर्किंग इवेंट्स में से एक माना जाता है। दो दिन की इस कॉन्फ्रेंस में भारत और पड़ोसी देशों के एंटरप्रेन्योर, इंडस्ट्री लीडर, प्रोफेशनल, स्टार्टअप फाउंडर और बिज़नेस डिसीजन-मेकर के शामिल होने की उम्मीद है।
हेमू सुवामा ने कहा कि आईएनसी-2026 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो बिज़नेस को जोड़ता है, भरोसेमंद रिश्ते बनाता है और लंबे समय तक चलने वाले विकास के मौके देता है। बीएनआई इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा बिज़नेस नेटवर्किंग और रेफरल ऑर्गनाइज़ेशन है, जो 76 देशों में काम करता है और दुनिया भर में इसके 11 हजार 728 चैप्टर में तीन लाख 55 हजार 500 से ज़्यादा सदस्य हैं। अकेले पिछले 12 महीनों में बीएनआई सदस्यों ने दुनिया भर में 17.9 मिलियन रेफरल के ज़रिए यूएसडी 26 बिलियन का बिज़नेस किया।
बीएनआई जयपुर रीजन, जिसने 2017 में राजस्थान में बीएनआर् की शुरुआत की थी, ने सहयोग, रेफरल और पेशेवर विकास को बढ़ावा देकर स्थानीय बिज़नेस समुदाय को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाई है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

आर्मी कमांडर ने सप्त शक्ति कमांड के विभिन्न सैन्य स्टेशनों का किया दौरा

12 Jun 2026 | 8:03 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह ने कमांड के तहत विभिन्न सैन्य फोर्मेशन्स की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा के लिए बठिंडा, श्रीगंगानगर एवं बीकानेर सैन्य स्टेशनों का दौरा किया। .

see more..

अवैध बजरी ले जाती तीन ट्रैक्टर ट्राॅलियां जब्त

12 Jun 2026 | 7:51 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की हैं।
थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध बजरी परिवहन अभियान के तहत पुलिस ने आज तीन अलग-अलग जगह पर कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अवैध बजरी परिवहन करते हुए जब्त किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेण, सोलंकिया का खेड़ा एवं आकोला बनास नदी से एक-एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा गया।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता.

see more..

जिला कलेक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर का जायजा लिया

12 Jun 2026 | 7:50 PM

भीलवाड़ा, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह ने शुक्रवार को आसींद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पडासोली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण करके विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। .

see more..

बारां में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, दूषित पानी से कभी भी हो सकती है बड़ी जनहानि- भाया

12 Jun 2026 | 7:50 PM

बारां, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां जिले की पेयजल व्यवस्था पर बदहाली का आरोप लगाते हुए कहा है कि जिले में करोड़ों रुपये खर्च करके जल जीवन मिशन एवं अमृत मिशन के तहत बनाई गई पेयजल योजनाएं धरातल पर पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं।.

see more..

राजस्थान में एमएसपी पर गेहूंखरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

12 Jun 2026 | 7:48 PM

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाकर 19 जून कर दी है। .

see more..