Tuesday, Jun 16 2026 | Time 17:24 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


छह गुना वृद्धि के साथ इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 13 लाख करोड़ रुपए पहुंची-वैष्णव

जयपुर, 15 मई (वार्ता) केन्द्रीय रेल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि देश ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में गत 12 वर्षां में बड़ी छलांग लगाई है और आज भारत में छह गुना वृद्धि के साथ इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग 13 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है वहीं मोबाईल भारत से निर्यात होने वाली पहले नम्बर की वस्तु (कमोडिटी) बन गई है।
श्री वैष्णव शुक्रवार को राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले में भिवाड़ी में एल्सीना इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, 34 एमएलडी एसटीपी एवं खैरथल-तिजारा के विभिन्न विकास कार्यों शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम में नयी दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर्स एक महत्वपूर्ण इंडस्ट्री है। आज भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट हो गये हैं और विभिन्न उपकरणों की चिप्स का निर्माण हो रहा है। राजस्थान का नाम भी इस इंडस्ट्री से जुड़ गया है।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोनिक्स कम्पोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 75 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी के इलेक्ट्रोनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में एक हजार 200 करोड़ रुपए का निवेश है। इससे लगभग 2 हजार 500 लोगों को रोजगार मिलेगा। प्लांट से हर साल 6 करोड़ चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग होगी। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत पूरे राजस्थान में 85 रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जा रहा है। जिनमें से 15 रेलवे स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है। इसी प्रकार, अलवर का भव्य रेलवे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वीसी के माध्यम से कहा कि भिवाड़ी में 61 करोड़ रुपए के 34 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किया गया है वहीं 52 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 34 एमएलडी एसटीपी ट्रीटेड वाटर लाइन का शिलान्यास किया गया है। यह जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश के नक्शे पर भिवाड़ी को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। भिवाड़ी को ऑटोमोबाईल के साथ-साथ सेमीकंडक्टर्स और इलेक्ट्रोनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
श्री यादव ने आरआरटीएस और यमुना जल समझौते की तीव्र प्रगति के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

अतिक्रमण हटाने से पहले व्यापारियों को विश्वास में लें: शर्मा

16 Jun 2026 | 5:04 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के अलवर में नगर निगम द्वारा शहर में चलाये जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने प्रशासन से कहा है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले व्यापारियों और प्रभावित लोगों को विश्वास में लेकर नोटिस देकर समझाने की प्रक्रिया अपनायी जाये। .

see more..

निर्माणाधीन फैक्ट्री में हुए हादसे के शिकार दो और बच्चों की मौत,

16 Jun 2026 | 4:49 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में खैरथल- तिजारा जिले में औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में सोमवार को हुए हादसे में मंगलवार को दो और बच्चों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।.

see more..

पार्वती नदी में डूबने से चार की मौत

16 Jun 2026 | 4:39 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार को पार्वती नदी में नहाने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी ।.

see more..

हादसे की शिकार तन्वी ने भी दम तोड़ा

16 Jun 2026 | 2:43 PM

बीकानेर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में घायल नन्ही तन्वी भी आखिरकार जिन्दगी की जंग हार गई। प्राप्त जानकारी के अनुुसार मंगलवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। .

see more..

सर्राफा-बजाजा बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर आभूषण विक्रेता चिंतित

16 Jun 2026 | 2:33 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में अलवर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच सर्राफा बाजार और बजाजा बाजार के आभूषण विक्रेताओं एवं व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका से मुलाकात करके अपनी समस्याएं बताईं। .

see more..