Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:37 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


कांग्रेस करती है 'सेलेक्टिव' और 'इलेक्टिव' डेवलपमेंट-शेखावत

बांसवाड़ा, 15 मई (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काम करने की संस्कृति में बुनियादी अंतर बताते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकारें और कांग्रेस पार्टी हमेशा 'सेलेक्टिव' और 'इलेक्टिव' डेवलपमेंट पर काम करती हैं जबकि भाजपा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाती है।
श्री शेखावत शुक्रवार को बांसवाड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 'सेलेक्टिव डेवलपमेंट' का अर्थ है कि जो उनका मतदाता है या जो क्षेत्र उनको आगे बढ़ाता है, सिर्फ उस क्षेत्र के लिए काम करना। वे केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं। 'इलेक्टिव डेवलपमेंट' का अर्थ है कि जहां 100 जगहों पर काम किया जा सकता है, वहां चुन-चुनकर केवल एक-एक आदमी को ढूंढकर उसे सशक्त बनाना और केवल उसी नीति से काम करना, जबकि भाजपा में हमारे संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में रोशनी करने के लिए हम सब अनथक परिश्रम करेंगे।
उन्होंने कहा कि दीनदयालजी का यह आदर्श अगर किसी के जीवन में पूरी तरह उतरा तो वह श्री भैरों सिंह शेखावत थे, जिनकी पुण्यतिथि आज हम सब मना रहे हैं। भैरों सिंह हमारे आदर्श इसलिए हैं, क्योंकि दीनदयाल ने जिस तरह के कार्यकर्ता और नेतृत्व की कल्पना की थी, वे शत-प्रतिशत गुण अगर किसी एक व्यक्ति के जीवन में उतरे तो वह भैरों सिंह थे।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अगर सरकार होती है तो वह एक सड़क बनाने की घोषणा करती है और घोषणा करके चुनाव में जाती है कि हम सड़क बनाएंगे। अगला चुनाव आता है, तब उसका टेंडर करके चुनाव में जाते हैं। तीसरा चुनाव जब आता है, तब उसकी गिट्टी (मेटल) डालकर फिर चुनाव में जाते हैं और वोट ले लेते हैं। चौथा चुनाव आता है, तब वे उस सड़क पर डामर बिछाकर उसका उद्घाटन करते हैं और फिर चुनाव में जाते हैं। यानी एक सड़क बनाने के नाम पर चार बार चुनाव।
उन्होंने कहा कि आज समाज में हमारी पहचान सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी है। उन्होंने सचेत किया कि सोशल मीडिया के इस युग में हमारे व्यवहार की छोटी सी त्रुटि भी सीधे नेतृत्व की छवि को प्रभावित कर सकती है। श्री शेखावत ने कहा कि जब केंद्र और राज्य में हमारी सरकारें हों, तब कार्यकर्ता को और अधिक गंभीरता और उत्तरदायित्व के साथ काम करना चाहिए।
राजस्थान सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिस ऊर्जा और अनवरत साधना के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं, उसे जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का काम है।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

भजनलाल की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं

16 Jun 2026 | 6:14 PM

जयपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती (17 जून) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।.

see more..

परिणाम संशोधन नियम के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन

16 Jun 2026 | 6:11 PM

श्रीगंगानगर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा लाये गये नये परिणाम संशोधन नियम-2026 का विरोध करते हुए श्रीगंगानगर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सेठ गिरधारीलाल बिहाणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया।.

see more..

पिता की अचानक मौत का सदमा बर्दाश्त न कर सकी पुत्री, तालाब में कूदकर की आत्महत्या

16 Jun 2026 | 6:07 PM

श्रीगंगानगर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक युवती अपने पिता की अचानक हुई मौत का सदमा सह नहीं पाई और उसने पिता का शव देखते ही घर के पास तालाब में छलांग लगा दी।.

see more..

नहरी किसान संघर्ष समिति ने किया परवन बांध का अवलोकन

16 Jun 2026 | 5:51 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के बारां जिले में नहरी किसान संघर्ष एवं सिंचाई समिति के अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में किसानों के एक शिष्टमंडल ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत निर्माणाधीन बांध का अवलोकन किया। .

see more..

दुकान पर बैठे युवक को गोली मारकर आरोपी फरार

16 Jun 2026 | 5:49 PM

भरतपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को कारबारी गांव में एक युवक ने दुकान पर बैठे एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल युवक जीतराम सिंह को गंभीर हालत में बयाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के ही अभय नामक युवक को नामजद किया गया है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..