Tuesday, Jun 16 2026 | Time 18:11 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अग्रवाल ने सुपर स्पेशयलिटी और नवीन चिकित्सालय का निरीक्षण किया

कोटा, 19 मई (वार्ता) राजस्थान में संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को न्यू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक एवं नवीन चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
श्री अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन में रेजिडेंट चिकित्सकों से वार्ता करके उनका पक्ष सुना और उनकी सुरक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य कोे संविदा सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती छह प्रसूताओं के स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड इलाज के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और प्रसूताओं के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर संविदा गार्ड के रिकॉर्डस् की जांच की। निर्धारित रिकॉर्ड्स के अनुसार सुबह की पारी में 45 सुरक्षा गार्ड और दोपहर दो बजे से 25 सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था चिकित्सालय में होनी थी। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, अधीक्षक एवं संविदा कंपनी सुपरवाइजर की उपस्थिति में सुरक्षा गार्डस् का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें कई कमियां पाई गई।
निरीक्षण के दौरान कुल 70 सुरक्षा गार्डस् में से सुबह की पारी में 45 में से 28 और दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली पारी में 25 में से 10 सुरक्षा गार्ड ही उपस्थित पाए गए।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

नहरी किसान संघर्ष समिति ने किया परवन बांध का अवलोकन

16 Jun 2026 | 5:51 PM

बारां, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के बारां जिले में नहरी किसान संघर्ष एवं सिंचाई समिति के अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में किसानों के एक शिष्टमंडल ने परवन वृहद सिंचाई परियोजना के तहत निर्माणाधीन बांध का अवलोकन किया। .

see more..

दुकान पर बैठे युवक को गोली मारकर आरोपी फरार

16 Jun 2026 | 5:49 PM

भरतपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में मंगलवार को कारबारी गांव में एक युवक ने दुकान पर बैठे एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायल युवक जीतराम सिंह को गंभीर हालत में बयाना अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के ही अभय नामक युवक को नामजद किया गया है, जो वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

हिंदूमलकोट के पुराने ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को रेलवे म्यूजियम बनाने की मांग

16 Jun 2026 | 5:29 PM

श्रीगंगानगर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा स्थित हिंदूमलकोट गांव के पुराने और ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को रेलवे म्यूजियम में परिवर्तित करने की मांग उठी है। .

see more..

ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमला करके आरोपी को छुड़ाया

16 Jun 2026 | 5:26 PM

भरतपुर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के सीकरी थाना क्षेत्र में बूड़ली गांव में सोमवार देर रात अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करके थाने लाते समय आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस दल पर हमलाकर उसे छुड़ाकर लिया। .

see more..

शहरी सेवा शिविर में 25 पट्टों का वितरण, मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

16 Jun 2026 | 5:08 PM

अलवर, 16 जून (वार्ता) राजस्थान के अलवर में नगर निगम द्वारा मंगलवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने लाभार्थियों को 25 पट्टों का वितरण किया। .

see more..