Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:02 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पहली बार सफल सीएपीडी पद्धति से किडनी मरीज को दी अस्पताल से आजादी

उदयपुर, 27 मई (वार्ता) राजस्थान के उदयपुर में रवींद्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विभाग ने संभाग के किडनी रोगियों के उपचार में पहली बार कॉन्टिनुअस एम्बुलेटरी पेरिटोनियल डायलिसिस (सीएपीडी) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
इस पद्धति की शुरुआत से अब गंभीर किडनी मरीजों को डायलिसिस कराने के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने और लंबी लाइनों में लगने की मजबूरी से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।
विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ पंकज बेनीवाल ने बुधवार को बताया कि सीएपीडी एक ऐसी उन्नत डायलिसिस पद्धति है, जिसे मरीज घर पर रहकर भी स्वयं या अपने परिजनों की मदद से कर सकता है। इस प्रक्रिया में मरीज के पेट में एक विशेष कैथेटर लगाया जाता है, जिसके माध्यम से डायलिसिस द्रव अंदर डाला जाता है। यह द्रव शरीर के भीतर मौजूद तमाम विषैले पदार्थों और अतिरिक्त पानी को सोखकर बाहर निकाल देता है। प्रशिक्षित होने के बाद मरीज बिना किसी अस्पताल की निर्भरता के, घर के सुरक्षित माहौल में अपनी सुविधानुसार इसे कर सकता है।
उन्होंने बताया कि यह तकनीक विशेष रूप से उन किडनी रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी, जिनमें सामान्य हेमोडायलिसिस के दौरान ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) बार-बार गंभीर स्तर तक गिर जाता है, जिनकी नसों में डायलिसिस के लिए एक्सेस बनाना बेहद कठिन या असंभव होता है। जो गंभीर हृदय रोग से ग्रसित हैं या जो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं और डायलिसिस सेंटर तक नियमित नहीं पहुंच सकते।
नेफ्रोलॉजी विभाग में यह प्रक्रिया एक 21 वर्षीय क्रॉनिक किडनी डिजीज से पीड़ित युवती में सफलतापूर्वक की गयी। यह मरीज पिछले तीन महीनों से नियमित हेमोडायलिसिस पर थी, लेकिन डायलिसिस के दौरान उसका ब्लड प्रेशर लगातार अस्थिर हो रहा था और डायलिसिस एक्सेस की गंभीर समस्या आ रही थी।
आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने नेफ्रोलॉजी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इस सुविधा से विशेषकर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के उन गरीब मरीजों को संबल मिलेगा जो बार-बार शहर आकर डायलिसिस का खर्च और शारीरिक कष्ट उठाने को मजबूर थे।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

सरकारी स्कूलों में बढ़ा नामांकन, शिक्षकों ने भी बच्चों को कराया प्रवेश-दिलावर

10 Jul 2026 | 11:27 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में नामांकन घटने की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है।.

see more..

सरकार जो चाहती है, वह करके दिखाती है- दिलावर

10 Jul 2026 | 11:13 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर उठ रहे विरोध के बीच कहा है कि सरकार जो चाहती है, वह करती है और सभी निर्णय नियमों के तहत लिए जाते हैं। .

see more..

बारां में मनीष गौतम हत्याकांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:35 PM

बारां, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहुचर्चित मनीष गौतम उर्फ बिट्टू शर्मा हत्याकांड में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। .

see more..

ईपीएफओ की योजनाओं से लाखों कर्मचारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ- अजीत कुमार

10 Jul 2026 | 10:33 PM

उदयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजीत कुमार ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यापक, पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।.

see more..

भजनलाल ने रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये

10 Jul 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले ही जनता को लाभ मिल सके। .

see more..