Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:45 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रिश्वत लेते यातायात प्रभारी गिरफ्तार

जयपुर, 31 मई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बारां में रविवार को यातायात प्रभारी उप निरीक्षक को सात हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परिवादी ने ब्यूरो की बारां चौकी में शिकायत की कि यातायात प्रभारी उप निरीक्षक चन्द्रप्रकाश ने उसकी मिट्टी रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी जिसमें उसने 27 हजार रुपये लिये और अब वह ट्रैक्टर से मिट्टी रेत निर्बाध ले जाने की एवज में 10 हजार रुपये की मासिक राशि मांग रहा है।
सूत्रों ने बताया कि सत्यापन के दौरान चंद्रप्रकाश के सात हजार रुपये लेने पर सहमत होने की पुष्टि हो गयी। इस पर ब्यूरो की बारां चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में गठित ब्यूरो के दल ने जाल बिछाकर चंद्रप्रकाश को परिवादी से सात हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया।
सुनील जितेन्द्र
वार्ता
More News

लोकतंत्र में अटूट आस्था और जनकल्याण की आधारशिला है अमृत महोत्सव: भजनलाल

15 Jul 2026 | 7:22 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था, जन-जन की आकांक्षाओं और राज्य की गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक उत्सव है। .

see more..

गोलगप्पे खाने से 40 लोग बीमार

15 Jul 2026 | 7:08 PM

कोटा, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में कोटा जिले के पोलाई खुर्द गांव में बुधवार को गोलगप्पे खाने से 40 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। .

see more..

बारां में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास: लोकार्पण

15 Jul 2026 | 6:49 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदलक एवं कोटड़ी सुंडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया।.

see more..

बीकानेर में उप महाप्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:48 PM

बीकानेर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बीकानेर इकाई ने पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इन्डिया लिमिटेड, बीकानेर डिवीजन के उप महाप्रबंधक को बुधवार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..

बारां में गुरुवार को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

15 Jul 2026 | 6:40 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के बारां में भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा को लेकर बारां नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।.

see more..