Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:24 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


स्कॉर्पियो से 296 किलोग्राम अफीम डोडा-चूरा बरामद

भीलवाड़ा, 01 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर पुलिस ने रविवार रात एक स्कॉर्पियो से करीब 296 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद किया।
थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि पीपलूंद की ओर से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार में अवैध डोडा- चूरा की भारी खेप ले जाई जा रही है। इस पर पुलिस ने तुरंत भूतेश्वर महादेव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर दुतरफा नाकाबंदी लगा दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो वहां पहुंची, लेकिन पुलिस जाप्ते को देखकर चालक ने वाहन रोकने के बजाय बैरिकेड को टक्कर मारते हुए उसे तेज गति से दौड़ा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने बिना वक्त गंवायें तस्करों के वाहन का पीछा शुरू किया, तो तस्कर गाड़ी को जहाजपुर होते हुए बारहदेवरा की तरफ ले गये। पुलिस द्वारा लगातार पीछा किये जाने से घबराकर चालक और उसका साथी बारहदेवरा के आगे एक क्रेशर संयंत्र के पास जंगल में ही स्कॉर्पियो को लावारिस छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए ओझल हो गये। पुलिस ने देर रात तक पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन घने जंगलों के कारण उनका पता नहीं चला।
उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो की तलाशी ली गयी तो उसमें छुपाकर रखे गए 15 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 296 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

लोकतंत्र को समृद्ध बनाती है स्वस्थ बहस : बिरला

15 Jul 2026 | 5:24 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि विधानमंडल केवल कानून बनाने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि वे लोकतंत्र की ऐसी 'पाठशालाएं हैं जहां जनप्रतिनिधि संवाद, अनुशासन, सहमति और सेवा के मूल्यों का संस्कार प्राप्त करते हैं। .

see more..

अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश

15 Jul 2026 | 5:08 PM

भरतपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिला विशेष दल के सहयोग से लुहेसर गांव में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

तीन सौ वर्ष पुरानी जैन मंदिर की प्राचीन मूर्ति चोरी

15 Jul 2026 | 5:07 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित एक प्राचीन, ऐतिहासिक एवं दार्शनिक जैन मंदिर से करीब 300 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। .

see more..

युवक से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

15 Jul 2026 | 5:05 PM

श्रीगंगानगर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने गुरदीप सिंह (38) को एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जीवित करतूस ले जाते गिरफ्तार किया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..

भीलवाड़ा में प्रसूता की मौँत के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

15 Jul 2026 | 5:03 PM

भीलवाड़ा, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) में प्रसूता की मौत को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत की है। .

see more..