Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:34 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रेलगाड़ी के आगे आकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

श्रीगंगानगर, 03 जून (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में रेल लाइन पर बुधवार को एक व्यक्ति ने रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
यह हादसा मिर्जावाला रोड फाटक से श्रीगंगानगर शहर की तरफ पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे हुआ। एक व्यक्ति पटरी के बीच में चल रहा था। रेलवे फाटक पर तैनात कर्मचारी ने आवाज लगाकर उसे सचेत किया कि ट्रेन आ रही है, वह पटरी से हट जाये। इस पर वह व्यक्ति पटरी से हट गया। फिर उसने पीछे मुड़कर देखा और रेलगाड़ी जैसे ही नजदीक आयी, वह वापस रेल पटरी पर आ गया। रेलगाड़ी की तरफ मुंह खड़ा करके उसने दोनों हाथ फैला दिये।
सं. सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

लोकतंत्र में अटूट आस्था और जनकल्याण की आधारशिला है अमृत महोत्सव: भजनलाल

15 Jul 2026 | 7:22 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा अमृत महोत्सव लोकतंत्र में हमारी अटूट आस्था, जन-जन की आकांक्षाओं और राज्य की गौरवशाली लोकतांत्रिक यात्रा का ऐतिहासिक उत्सव है। .

see more..

गोलगप्पे खाने से 40 लोग बीमार

15 Jul 2026 | 7:08 PM

कोटा, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में कोटा जिले के पोलाई खुर्द गांव में बुधवार को गोलगप्पे खाने से 40 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया है। .

see more..

बारां में पंचायत समिति क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास: लोकार्पण

15 Jul 2026 | 6:49 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदलक एवं कोटड़ी सुंडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन ने करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया।.

see more..

बीकानेर में उप महाप्रबंधक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

15 Jul 2026 | 6:48 PM

बीकानेर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बीकानेर इकाई ने पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इन्डिया लिमिटेड, बीकानेर डिवीजन के उप महाप्रबंधक को बुधवार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।.

see more..

बारां में गुरुवार को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

15 Jul 2026 | 6:40 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के बारां में भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा को लेकर बारां नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।.

see more..