Saturday, Jul 11 2026 | Time 07:41 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


एमडीएसयू के यूजीसी-एमएमटीटीसी और एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के बीच हुआ समझौता

अजमेर, 03 जून (वार्ता) राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की भावना को केंद्र में रखते हुए राजस्थान में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएसयू) अजमेर के यूजीसी मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) तथा एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान जयपुर के मध्य बुधवार को यहां एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) किया गया।
एमडीएसयू के अनुसार यह समझौता शिक्षकों, शोधार्थियों, शैक्षणिक प्रशासकों तथा उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए नये अवसरों के द्वार खोलेगा और यह साझेदारी केवल दो प्रतिष्ठित संस्थानों के बीच सहयोग का औपचारिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि भारतीय उच्च शिक्षा को अधिक नवोन्मेषी, समावेशी, प्रौद्योगिकी-सक्षम और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, रिफ्रेशर कोर्स, ओरिएंटेशन प्रोग्राम, शॉर्ट-टर्म कोर्स, इंडक्शन प्रोग्राम तथा विविध कार्यशालाओं का आयोजन करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से देशभर के शिक्षकों और शैक्षणिक प्रशासकों को नवीनतम शैक्षणिक प्रवृत्तियों, डिजिटल शिक्षण तकनीकों तथा नेतृत्व कौशल से परिचित कराया जाएगा।
इस साझेदारी का एक प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रभावी समझ और क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। उच्च शिक्षा संस्थानों में बहुविषयक शिक्षा, लचीले पाठ्यक्रम, परिणाम-आधारित शिक्षण तथा छात्र-केंद्रित अधिगम जैसे सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाएंगे।
समझौते के तहत विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं और महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विभागाध्यक्षों तथा अन्य शैक्षणिक प्रशासकों के लिए नेतृत्व, सुशासन, संस्थागत प्रबंधन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
इस अवसर पर एमडीएसयू के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा, “ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 हमें शिक्षा को अधिक समावेशी, नवाचारी और भविष्य उन्मुख बनाने का अवसर प्रदान करती है। यूजीसी-एमएमटीटीसी और एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के बीच यह सहयोग शिक्षकों को सशक्त बनाने, शोध उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक नेतृत्व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यह पहल उसी शक्ति को नयी ऊर्जा प्रदान करेगी।”
एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के कुलसचिव डॉ नितिन भारद्वाज ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता केवल संस्थागत उपलब्धियों से नहीं, बल्कि सहयोगात्मक प्रयासों से प्राप्त होती है। यह समझौता ज्ञान साझेदारी, नवाचार, क्षमता निर्माण और वैश्विक मानकों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगा। जोरा.श्रवण
वार्ता
More News

सरकारी स्कूलों में बढ़ा नामांकन, शिक्षकों ने भी बच्चों को कराया प्रवेश-दिलावर

10 Jul 2026 | 11:27 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में नामांकन घटने की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है।.

see more..

सरकार जो चाहती है, वह करके दिखाती है- दिलावर

10 Jul 2026 | 11:13 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर उठ रहे विरोध के बीच कहा है कि सरकार जो चाहती है, वह करती है और सभी निर्णय नियमों के तहत लिए जाते हैं। .

see more..

बारां में मनीष गौतम हत्याकांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:35 PM

बारां, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहुचर्चित मनीष गौतम उर्फ बिट्टू शर्मा हत्याकांड में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। .

see more..

ईपीएफओ की योजनाओं से लाखों कर्मचारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ- अजीत कुमार

10 Jul 2026 | 10:33 PM

उदयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजीत कुमार ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यापक, पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।.

see more..

भजनलाल ने रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये

10 Jul 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले ही जनता को लाभ मिल सके। .

see more..