Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:05 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


रिश्वत लेने के दोषी हेड कांस्टेबल को तीन तीन वर्ष का कारावास

कोटा, 08 जून (वार्ता) राजस्थान में कोटा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष न्यायालय ने 15 वर्ष पुराने रिश्वत के मामले में सोमवार को तत्कालीन हेड कांस्टेबल और उसके सहयोगी को दोषी करार देते हुए तीन- तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।
विशिष्ट न्यायाधीश ने अभियुक्तों अल्ताफ हुसैन और रामचरण यादव को रिश्वत लेने का दोषी मानते हुए उन पर 30-30 हजार रुपये का जुर्माना भी किया।
मामले के अनुसार एसीबी की कोटा इकाई ने हेड कांस्टेबल अल्ताफ हुसैन और उसके सहयोगी रामचरण यादव को वर्ष 2011 में 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

सरकारी स्कूलों में बढ़ा नामांकन, शिक्षकों ने भी बच्चों को कराया प्रवेश-दिलावर

10 Jul 2026 | 11:27 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में नामांकन घटने की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है।.

see more..

सरकार जो चाहती है, वह करके दिखाती है- दिलावर

10 Jul 2026 | 11:13 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर उठ रहे विरोध के बीच कहा है कि सरकार जो चाहती है, वह करती है और सभी निर्णय नियमों के तहत लिए जाते हैं। .

see more..

बारां में मनीष गौतम हत्याकांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:35 PM

बारां, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहुचर्चित मनीष गौतम उर्फ बिट्टू शर्मा हत्याकांड में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। .

see more..

ईपीएफओ की योजनाओं से लाखों कर्मचारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ- अजीत कुमार

10 Jul 2026 | 10:33 PM

उदयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजीत कुमार ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यापक, पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।.

see more..

भजनलाल ने रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये

10 Jul 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले ही जनता को लाभ मिल सके। .

see more..