Saturday, Jul 11 2026 | Time 08:21 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


मैं न होता, तो गहलोत की राजनीति ही खत्म हो जानी थी-शेखावत

जयपुर 08 जून (वार्ता) केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि "मैं न होता, तो उनकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी।"
श्री शेखावत ने सोशल मीडिया पर श्री गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा "मैं वीर दुर्गादास राठौड़ की परंपरा का अनुयायी हूं गहलोत जी, डर मेरे खून में नहीं है। आपको तो उल्टे अपने अप्रासंगिक हो जाने का भय सताता रहता है, इसलिए आप लगातार मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं। सच तो यह है कि मैं न होता, तो आपकी राजनीति ही खत्म हो जानी थी।"
उन्होंने कहा कि वह श्री गहलोत की तरह किसी एक परिवार का सेवक नहीं हैं। उन्होंने कह कि श्री गहलोत का पूरा राजनीतिक जीवन पदलोलुपता और सत्ता से चिपके रहने का प्रमाण रहा है, इसलिए कम से कम उनसे मुझे किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि श्री गहलोत ध्यान भटकाने की राजनीति करते हैं जबकि मैं जनसेवा के अपने संकल्प पर प्रतिबद्ध हूं। बाकी समय स्वयं सबको जवाब दे देगा।
इसके बाद श्री शेखावत ने भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वह वीर दुर्गादास राठौड़ की परंपरा से प्रेरणा लेते हैं और उनकी ही तरह एक सामान्य परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि वीर दुर्गादास ने अपनी विचारधारा और स्वामीभक्ति के प्रति जिस निष्ठा और समर्पण का परिचय दिया, उसी भावना के साथ वह भी सार्वजनिक जीवन में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा " डर मेरे चरित्र और व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं है। मैं अपने संकल्प और विचारों के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करता हूं।" उन्होंने कहा कि श्री गहलात इतने वरिष्ठ नेता हैं कि उनकी हर टिप्पणी का जवाब देना आवश्यक नहीं है लेकिन यह कहना जरूरी है कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में स्वयं को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए कभी सत्ता, कभी आर्थिक संसाधनों और कभी मीडिया प्रभाव का उपयोग किया है।
उन्होंने कहा कि श्री गहलोत 40 साल से राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस की धूरी बने हुए हैं लेकिन अब उन्हें इससे उतरने का भय सताने लगा है इसलिए वह तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में श्री सचिन पायलट को नयी जिम्मेदारी देने की चर्चा चल रही है इसलिए भी श्री गहलोत 'अर्नगल टिप्पणियां' कर रहे हैं।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

सरकारी स्कूलों में बढ़ा नामांकन, शिक्षकों ने भी बच्चों को कराया प्रवेश-दिलावर

10 Jul 2026 | 11:27 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में नामांकन घटने की खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई है।.

see more..

सरकार जो चाहती है, वह करके दिखाती है- दिलावर

10 Jul 2026 | 11:13 PM

अलवर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने सरकारी स्कूलों में छुट्टियों में कटौती को लेकर उठ रहे विरोध के बीच कहा है कि सरकार जो चाहती है, वह करती है और सभी निर्णय नियमों के तहत लिए जाते हैं। .

see more..

बारां में मनीष गौतम हत्याकांड में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

10 Jul 2026 | 10:35 PM

बारां, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बहुचर्चित मनीष गौतम उर्फ बिट्टू शर्मा हत्याकांड में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। .

see more..

ईपीएफओ की योजनाओं से लाखों कर्मचारियों और युवाओं को मिलेगा लाभ- अजीत कुमार

10 Jul 2026 | 10:33 PM

उदयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) अतिरिक्त केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त अजीत कुमार ने कहा है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को अधिक व्यापक, पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है।.

see more..

भजनलाल ने रामजल सेतु लिंक परियोजना के कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये

10 Jul 2026 | 10:30 PM

जयपुर, 10 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी रामजल सेतु लिंक परियोजना के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये हैं ताकि निर्धारित समय-सीमा से पहले ही जनता को लाभ मिल सके। .

see more..