Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:47 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान में एमएसपी पर गेहूंखरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि बढ़ाकर 19 जून कर दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए एमएसपीपर गेहूं खरीद की अवधि को 19 जून तक बढाया है। ऐसे सभी पंजीकृत किसान, जिनका गेहूंअभी तक नहीं बिक पाया था, अब 19 जून तक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे।
प्रदेश में गेहूं खरीद लक्ष्य 23.50 लाख टन से बढ़ाकर 28.50 लाख टन किया गया है। अब तक तीन लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख टन गेहूँ की खरीद की गई है। इसके साथ ही किसानों को 2 हजार 585 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी के अतिरिक्त 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राज्य सरकार की ओर से दिया जा रहा है। इस तरह किसानों को प्रति क्विंटल 2 हजार 735 रुपये का कुल भुगतान किया जा रहा है।
जोरा शोभित
वार्ता
More News

जयपुर पहुंचने पर राधाकृष्णन की बागडे और भजनलाल ने अगवानी की

15 Jul 2026 | 6:19 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के जयपुर पहुंचने पर उनकी हवाई अड्डे पर आगवानी की।
इस दौरान श्री बागडे और श्री शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
जोरा. श्रवण
वार्ता.

see more..

अब राजनीति में प्रतिशोध है और भाषाई स्तर भी गिरा: वसुन्धरा

15 Jul 2026 | 6:04 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि अब राजनीति में प्रतिशोध है और भाषाई स्तर भी गिरा है।.

see more..

लोकतंत्र को समृद्ध बनाती है स्वस्थ बहस : बिरला

15 Jul 2026 | 5:24 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि विधानमंडल केवल कानून बनाने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि वे लोकतंत्र की ऐसी 'पाठशालाएं हैं जहां जनप्रतिनिधि संवाद, अनुशासन, सहमति और सेवा के मूल्यों का संस्कार प्राप्त करते हैं। .

see more..

अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश

15 Jul 2026 | 5:08 PM

भरतपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिला विशेष दल के सहयोग से लुहेसर गांव में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

तीन सौ वर्ष पुरानी जैन मंदिर की प्राचीन मूर्ति चोरी

15 Jul 2026 | 5:07 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित एक प्राचीन, ऐतिहासिक एवं दार्शनिक जैन मंदिर से करीब 300 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। .

see more..