Wednesday, Jul 15 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल ने देखी 'भारत भाग्य विधाता' फिल्म

जयपुर, 12 जून (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को यहां फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' देखी।
फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर फिल्म की अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद मंजू शर्मा एवं फिल्म के निर्देशक एवं निर्माता सहित नर्स प्रोफेशनल्स एवं छात्राएं मौजूद थी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और समाज के प्रति संवेदनशीलता ही नागरिक की सबसे बड़ी पहचान होती है। राष्ट्र को सर्वाेपरि मानकर अपना सर्वस्व समाज और देश के लिए समर्पित करने वाले गुमनाम नायकों की प्रेरक गाथा को फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया है।
श्री शर्मा ने कहा कि देश ने 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों से लेकर कोविड महामारी जैसे कठिन दौर में भी अनगिनत कर्मयोगियों की सेवा भावना को देखा है। चिकित्सकों, नर्सों, सुरक्षाकर्मियों तथा अन्य सेवा प्रदाताओं ने ऐसे समय में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मानवता और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। यह फिल्म उन असंख्य लोगों के त्याग, साहस और समर्पण को रेखांकित करती है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते हैं।
उन्होंने फिल्म के निर्माता एवं उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायी फिल्में युवाओं को कर्तव्य और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सभी समाज में सेवा एवं सहयोग के लिए आगे बढ़े।
इस मौके सांसद रनौत ने कहा कि वह अपनी टीम के साथ देश भर का दौरा कर रही है और उन असली हीरोज को सम्मान देने के लिए जो मुश्किल वक्त में चुपचाप भारत को संभालकर रखते है।
भुवनेश्वर, रायपुर, दिल्ली और जोधपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद सुश्री रनौत और निर्माता डॉ जयंतीलाल गड़ा जयपुर पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के साथ फिल्म की खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस अवसर पर राज्य के कुछ लोगों को उनके देश और समाज के प्रति समर्पण के लिए 'बैज ऑफ ऑनर' देकर सम्मानित किया गया।
जोरा शाेभित
वार्ता
More News

अब राजनीति में प्रतिशोध है और भाषाई स्तर भी गिरा: वसुन्धरा

15 Jul 2026 | 6:04 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि अब राजनीति में प्रतिशोध है और भाषाई स्तर भी गिरा है।.

see more..

लोकतंत्र को समृद्ध बनाती है स्वस्थ बहस : बिरला

15 Jul 2026 | 5:24 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि विधानमंडल केवल कानून बनाने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि वे लोकतंत्र की ऐसी 'पाठशालाएं हैं जहां जनप्रतिनिधि संवाद, अनुशासन, सहमति और सेवा के मूल्यों का संस्कार प्राप्त करते हैं। .

see more..

अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश

15 Jul 2026 | 5:08 PM

भरतपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र में पुलिस ने जिला विशेष दल के सहयोग से लुहेसर गांव में अवैध हथियार बनाने के कारखाने का पर्दाफाश करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

तीन सौ वर्ष पुरानी जैन मंदिर की प्राचीन मूर्ति चोरी

15 Jul 2026 | 5:07 PM

बारां, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद क्षेत्र स्थित एक प्राचीन, ऐतिहासिक एवं दार्शनिक जैन मंदिर से करीब 300 वर्ष पुरानी प्राचीन मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। .

see more..

युवक से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

15 Jul 2026 | 5:05 PM

श्रीगंगानगर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के नयी मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बुधवार को बताया कि पुलिस दल ने गुरदीप सिंह (38) को एक अवैध देशी पिस्तौल और दो जीवित करतूस ले जाते गिरफ्तार किया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता.

see more..