Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:17 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भीलवाड़ा में 35 किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद

भीलवाड़ा, 02 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने भीलवाड़ा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश की एक यात्री बस से 35 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम डोडा-चूरा बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सीबीएन के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सीबीएन दल ने बस को रोककर तलाशी ली, जिसमें मंदीप और संदीप नामक यात्रियों के बैग और सूटकेस से यह अवैध मादक पदार्थ मिला। आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना

18 Aug 2026 | 1:11 PM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में प्रसिद्ध एवं परम्परागत रूप से निकाली जाने वाली डिग्गी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। मुख्य केसरिया निशान की पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और राज्य के उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चंद बैरवा ने ध्वज दिखाकर 61वीं डिगी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा को सुबह करीब नौ बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। रवाना किया। पांच दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर का सफर तय कर 22 अगस्त को डिग्गीपुरी पहुंचेंगे।.

see more..

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, बस स्टैंड रोड पर यातायात अवरुद्ध किया

18 Aug 2026 | 1:06 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के भैरू का चबूतरा, धाबाई जी का मोहल्ला और रथखाना मोहल्ले में पिछले करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। .

see more..

अलवर में पुलिस ने दुकान से चाेरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 12:01 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराना दुकान से काजू, बादाम, इलायची सहित कीमती किराना सामान और नकदी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। .

see more..

पति ने पत्नी को गोली मारी तो गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या

18 Aug 2026 | 11:57 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में तीन पत्नियों और पति के आपसी झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हाे गई। .

see more..

ईओडब्ल्यू कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले बडगाम के व्यक्ति के खिलाफ दाखिल किया आराेपपत्र

18 Aug 2026 | 11:28 AM

श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने के कथित प्रयास के मामले में बडगाम निवासी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक, श्रीनगर की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..