Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:37 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


राजस्थान की किन्नर रेशमा और मप्र के सागर ने मंदिर में लिए सात फेरे

बारां, 03 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के शाहाबाद उपखंड क्षेत्र में गुरुवार शाम को एक अनोखा विवाह हुआ जो चर्चा का विषय बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहाबाद उपखंड के देवरी निवासी किन्नर सोनू उर्फ रेशमा ने मध्य प्रदेश के गुना जिले के कोलीपुरा निवासी सागर राजपूत के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिये और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।
दोनों का विवाह शाहाबाद सीनियर स्कूल के पास स्थित हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। पंडित लखनलाल शर्मा ने विवाह की रस्में संपन्न कराईं। समारोह में रेशमा की मां लीलाबाई, परिजन और कुछ करीबी मित्र मौजूद रहे।
रेशमा ने बताया कि करीब नौ महीने पहले उनकी मुलाकात मथुरा रेलवे स्टेशन पर सागर से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किये और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गयी। समय के साथ यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। एक-दूसरे को अच्छी तरह समझने के बाद दोनों ने विवाह का निर्णय लिया।
रेशमा के अनुसार, जब उन्होंने सागर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो सागर ने सहमति जतायी। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवारों को इस बारे में बताया। परिवारों ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए विवाह के लिए सहमति दे दी।
विवाह में मौजूद रेशमा की मां लीलाबाई ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए कहा, “ बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। दोनों हमेशा साथ रहें और सुखी जीवन बिताएं।”
विवाह के बाद नवदंपति देवरी स्थित घर पहुंचे, जहां परिजनों और परिचितों ने उनका स्वागत किया। रेशमा ने कहा कि सागर ने उनसे विवाह कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

खैरथल-तिजारा में एसीएम के संविदाकर्मी वाहन चालक को 25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

17 Aug 2026 | 11:18 PM

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले के उपखंड मुंडावर के सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट के संविदाकर्मी वाहन चालक गजेन्द्र सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। .

see more..

डीग में मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 11:14 PM

भरतपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करके उससे चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..

डबल इंजन के बाद अब राजस्थान में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : भजनलाल

17 Aug 2026 | 11:12 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि डबल इंजन के बाद अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। .

see more..

बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में बनाया जाएगा विकास का रोडमैप: चौहान

17 Aug 2026 | 11:09 PM

बारां , 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजस्थान में बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। जिससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी। .

see more..

हिंगोनिया गौशाला में नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का किया शिलान्यास

17 Aug 2026 | 11:07 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पशुपालन, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एवं गृह, पशुपालन और गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला पुनर्वास केंद्र में गौवंश की बेहतर चिकित्सा और उन्नत देखभाल के लिए अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास किया और दूरदराज के पशुओं के त्वरित उपचार हेतु मोबाइल पशु रोग निदान प्रयोगशाला वाहन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..