Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:25 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


एफएसएआई जयपुर चैप्टर ने किया तकनीकी कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जयपुर, 04 जुलाई (वार्ता) फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएसएआई) के जयपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को यहां नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड्स (एनबीसीएस)-2026 के पार्ट 'एफ' (फायर एंड लाइफ सेफ्टी) विषय पर एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एफएसएआई जयपुर चैप्टर ने अपनी स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव भी मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष गणपत चौधरी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय भवन निर्माण मानकों के अनुरूप अग्नि एवं जीवन सुरक्षा प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन समय की आवश्यकता है तथा ऐसे कार्यक्रम सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं एफएसएआई मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष विनोद कापसे ने तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए एनबीसीएस-2026 के पार्ट 'एफ' में शामिल नये प्रावधानों, फायर एवं लाइफ सेफ्टी मानकों, भवनों में सुरक्षा व्यवस्था, आपातकालीन निकासी प्रणाली तथा व्यावहारिक अनुपालन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन ही जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।
एफएसएआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुर गुप्ता ने संगठन की गतिविधियों एवं फायर सेफ्टी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान एफएसएआई जयपुर चैप्टर के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर माथुर एवं इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, फायर एवं सेफ्टी प्रोफेशनल्स, सरकारी विभागों के अधिकारियों, एमईपी कंसल्टेंट्स, सिस्टम इंटीग्रेटर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
एफएसएआई कोर कमेटी सदस्य एडवोकेट ललित शर्मा ने बताया कि शाम को आयोजित विशेष समारोह में एफएसएआई जयपुर चैप्टर के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने संगठन की उपलब्धियों को याद करते हुए भविष्य में फायर एवं लाइफ सेफ्टी के क्षेत्र में जनजागरूकता और तकनीकी प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

खैरथल-तिजारा में एसीएम के संविदाकर्मी वाहन चालक को 25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

17 Aug 2026 | 11:18 PM

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले के उपखंड मुंडावर के सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट के संविदाकर्मी वाहन चालक गजेन्द्र सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। .

see more..

डीग में मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 11:14 PM

भरतपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करके उससे चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..

डबल इंजन के बाद अब राजस्थान में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : भजनलाल

17 Aug 2026 | 11:12 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि डबल इंजन के बाद अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। .

see more..

बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में बनाया जाएगा विकास का रोडमैप: चौहान

17 Aug 2026 | 11:09 PM

बारां , 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजस्थान में बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। जिससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी। .

see more..

हिंगोनिया गौशाला में नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का किया शिलान्यास

17 Aug 2026 | 11:07 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पशुपालन, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एवं गृह, पशुपालन और गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला पुनर्वास केंद्र में गौवंश की बेहतर चिकित्सा और उन्नत देखभाल के लिए अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास किया और दूरदराज के पशुओं के त्वरित उपचार हेतु मोबाइल पशु रोग निदान प्रयोगशाला वाहन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..