Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:53 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


डॉ मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक: राठौड़

जयपुर, 06 जुलाई (वार्ता) राजस्थान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं शिक्षाविद् डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के पथ-प्रदर्शक बताते हुए कहा है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और उनका जीवन प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
श्री राठौड़ रविवार को डॉ मुखर्जी की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज डॉ. मुखर्जी के 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर संगठन और राष्ट्र की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, भाजपा आईटी प्रभारी अविनाश जोशी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प चढाकर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का संकल्प लिया।
जोरा.श्रवण
वार्ता
More News

डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना

18 Aug 2026 | 1:11 PM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में प्रसिद्ध एवं परम्परागत रूप से निकाली जाने वाली डिग्गी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। मुख्य केसरिया निशान की पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और राज्य के उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चंद बैरवा ने ध्वज दिखाकर 61वीं डिगी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा को सुबह करीब नौ बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। रवाना किया। पांच दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर का सफर तय कर 22 अगस्त को डिग्गीपुरी पहुंचेंगे।.

see more..

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, बस स्टैंड रोड पर यातायात अवरुद्ध किया

18 Aug 2026 | 1:06 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के भैरू का चबूतरा, धाबाई जी का मोहल्ला और रथखाना मोहल्ले में पिछले करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। .

see more..

अलवर में पुलिस ने दुकान से चाेरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 12:01 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराना दुकान से काजू, बादाम, इलायची सहित कीमती किराना सामान और नकदी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। .

see more..

पति ने पत्नी को गोली मारी तो गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या

18 Aug 2026 | 11:57 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में तीन पत्नियों और पति के आपसी झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हाे गई। .

see more..

ईओडब्ल्यू कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले बडगाम के व्यक्ति के खिलाफ दाखिल किया आराेपपत्र

18 Aug 2026 | 11:28 AM

श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने के कथित प्रयास के मामले में बडगाम निवासी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक, श्रीनगर की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..