Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:24 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पति की मौत के बाद बेसहारा महिला का सहारा बना श्रीशिवाय वेलफेयर सोसायटी

बारां, 06 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले के नाहरगढ़ में एक महिला के पति की अचानक मौत होने पर एक समाज सेवी संस्था महिला का सहारा बनी और अंतिम संस्कार का सारा जिम्मा उठाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नाहरगढ़ निवासी हरीश मोदी की अचानक ह्रदयाघात से मौत हो गयी। पति की अचानक मौत के बाद उनकी पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक तंगी के चलते वह शव को घर ले जाने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में पूरी तरह असहाय नजर आयी।
महिला ने बताया कि उसके पास न तो अपना मकान है और न ही अंतिम संस्कार का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त आर्थिक संसाधन। मजबूरी में उसने सहायता की गुहार लगायी।
महिला की पीड़ा की जानकारी मिलते ही श्रीशिवाय वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष प्रशांत विजयवर्गीय ने अपने पारिवारिक शादी समारोह में व्यस्त होने के बावजूद तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मदद का हाथ बढ़ाया। संस्था ने शव को घर पहुंचाने से लेकर अंतिम संस्कार की आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया, जिससे दिवंगत का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार संपन्न हो सका।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

खैरथल-तिजारा में एसीएम के संविदाकर्मी वाहन चालक को 25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

17 Aug 2026 | 11:18 PM

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले के उपखंड मुंडावर के सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट के संविदाकर्मी वाहन चालक गजेन्द्र सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। .

see more..

डीग में मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 11:14 PM

भरतपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करके उससे चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..

डबल इंजन के बाद अब राजस्थान में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : भजनलाल

17 Aug 2026 | 11:12 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि डबल इंजन के बाद अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। .

see more..

बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में बनाया जाएगा विकास का रोडमैप: चौहान

17 Aug 2026 | 11:09 PM

बारां , 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजस्थान में बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। जिससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी। .

see more..

हिंगोनिया गौशाला में नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का किया शिलान्यास

17 Aug 2026 | 11:07 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पशुपालन, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एवं गृह, पशुपालन और गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला पुनर्वास केंद्र में गौवंश की बेहतर चिकित्सा और उन्नत देखभाल के लिए अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास किया और दूरदराज के पशुओं के त्वरित उपचार हेतु मोबाइल पशु रोग निदान प्रयोगशाला वाहन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..