Thursday, Jul 16 2026 | Time 09:54 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बारां में दो करोड़ रुपये से अधिक के अवैध नशीले पदार्थ नष्ट

बारां, 08 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां के जिला औषधि व्ययन समिति (डीडीसी) ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में विभिन्न मामलों में जब्त किये गये अवैध नशीले पदार्थों काे नष्ट किया गया।
नष्ट किये गये नशीले पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत दो करोड़ 14 लाख 25 हजार 85 रुपये बतायी गयी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने बताया कि राज्य स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला स्तरीय डीडीसी ने नशीले द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज 89 मामलों में जब्त मादक पदार्थों का निस्तारण किया।
उन्होंने बताया कि इनमें 146 ग्राम 468 मिलीग्राम स्मैक, 31 ग्राम चरस, 133 किलो 385 ग्राम गांजा एवं गांजे के पौधे, 787 किलो 915 ग्राम अफीम डोडा चूरा तथा मादक पदार्थ सेवन में प्रयुक्त उपकरण शामिल थे।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

अजमेर में बंगलादेशी महिला को हिरासत में लिया गया

16 Jul 2026 | 12:08 AM

जयपुर 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के अजमेर में पुलिस ने एक बंगलादेशी महिला को हिरासत में लिया हैं और उससे पूछताछ की जा रही है। .

see more..

राजस्थान में 1000 मेगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित, सीएम ने दी बधाई

16 Jul 2026 | 12:03 AM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने एक हजार मेगावाट से अधिक रूफटॉप सोलर क्षमता स्थापित करने का नया कीर्तिमान बनाया है।.

see more..

युवा कौशल दिवस देश के भविष्य को संवारने का संकल्प-बिश्नोई

15 Jul 2026 | 11:45 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री केके बिश्नोई ने विश्व युवा कौशल दिवस को केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के भविष्य को संवारने का संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके युवाओं के कौशल और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।.

see more..

ऐतिहासिक कानूनों और जनकल्याणकारी विधायी परंपरा पर हुआ मंथन

15 Jul 2026 | 10:25 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा में आयोजित विधायी गौरव यात्रा के प्रथम सत्र में राजस्थान विधानसभा की गौरवशाली विधायी परंपरा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जनहितकारी कानूनों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की गयी। .

see more..

यमुना जल समझौता पर मिशन मोड पर हो काम-भजनलाल

15 Jul 2026 | 10:24 PM

जयपुर, 15 जुलाई (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को यमुना जल समझौते के योजनाबद्ध क्रियान्वयन के लिए जल संसाधन विभाग की बैठक ली और उन्होंने संबंधित इस परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए मिशन मोड पर काम करने के निर्देश दिये। .

see more..