Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:15 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


वीएलटीडी और ई-चालानों के विरोध में अलवर में ट्रक संचालकों ने प्रदर्शन किया

अलवर, 13 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार को अलवर में ट्रांसपोर्टरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
अलवर जिला ट्रांसपोर्ट ऑनर्स एसोसिएशन के बैनर तले ट्रांसपोर्ट नगर में सैकड़ों ट्रक संचालक एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
जिला अध्यक्ष हरमीत मेहंदीरत्ता और जिला उपाध्यक्ष गगनदीप के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में करीब 80 ट्रक संचालकों ने शिरकत की। ट्रांसपोर्टरों ने पुराने वाहनों में वीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगाने के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि सरकार अब तक इसकी स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी नहीं कर पाई है, जिससे वाहन मालिकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इसके अलावा ट्रांसपोर्टरों ने ई-डिटेक्शन के माध्यम से बड़ी संख्या में जारी किए जा रहे चालानों को भी अनुचित बताते हुए विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना स्पष्ट दिशा-निर्देशों के भारी भरकम चालान किए जा रहे हैं, जिससे परिवहन व्यवसाय पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक स्थल में करीब 400 ट्रक खड़े करके एक दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम किया गया। ट्रांसपोर्टरों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति बनाई जाएगी।
सं सुनील जितेन्द्र
वार्ता
More News

खैरथल-तिजारा में एसीएम के संविदाकर्मी वाहन चालक को 25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

17 Aug 2026 | 11:18 PM

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले के उपखंड मुंडावर के सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट के संविदाकर्मी वाहन चालक गजेन्द्र सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। .

see more..

डीग में मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 11:14 PM

भरतपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करके उससे चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..

डबल इंजन के बाद अब राजस्थान में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : भजनलाल

17 Aug 2026 | 11:12 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि डबल इंजन के बाद अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। .

see more..

बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में बनाया जाएगा विकास का रोडमैप: चौहान

17 Aug 2026 | 11:09 PM

बारां , 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजस्थान में बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। जिससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी। .

see more..

हिंगोनिया गौशाला में नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का किया शिलान्यास

17 Aug 2026 | 11:07 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पशुपालन, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एवं गृह, पशुपालन और गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला पुनर्वास केंद्र में गौवंश की बेहतर चिकित्सा और उन्नत देखभाल के लिए अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास किया और दूरदराज के पशुओं के त्वरित उपचार हेतु मोबाइल पशु रोग निदान प्रयोगशाला वाहन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..