Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:26 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


बारां कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और पुलिस चौकस

बारां, 16 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में बारां में गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित विभागों के दल मौके पर पहुंचे और कलेक्ट्रेट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट भवन को तत्काल खाली कराया गया और परिसर में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ते एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की गई।
उल्लेखनीय है कि बारां जिला कलेक्टर कार्यालय को इस प्रकार की ई-मेल से धमकी पहले भी मिल चुकी है। इससे पहले तीन बार कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। बार-बार मिल रही ऐसी धमकियों से प्रशासनिक अमले की चिंता बढ़ी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी देने वाले की पहचान और सूचना के स्रोत का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता
More News

डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना

18 Aug 2026 | 1:11 PM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में प्रसिद्ध एवं परम्परागत रूप से निकाली जाने वाली डिग्गी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। मुख्य केसरिया निशान की पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और राज्य के उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चंद बैरवा ने ध्वज दिखाकर 61वीं डिगी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा को सुबह करीब नौ बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। रवाना किया। पांच दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर का सफर तय कर 22 अगस्त को डिग्गीपुरी पहुंचेंगे।.

see more..

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, बस स्टैंड रोड पर यातायात अवरुद्ध किया

18 Aug 2026 | 1:06 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के भैरू का चबूतरा, धाबाई जी का मोहल्ला और रथखाना मोहल्ले में पिछले करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। .

see more..

अलवर में पुलिस ने दुकान से चाेरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 12:01 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराना दुकान से काजू, बादाम, इलायची सहित कीमती किराना सामान और नकदी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। .

see more..

पति ने पत्नी को गोली मारी तो गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या

18 Aug 2026 | 11:57 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में तीन पत्नियों और पति के आपसी झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हाे गई। .

see more..

ईओडब्ल्यू कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले बडगाम के व्यक्ति के खिलाफ दाखिल किया आराेपपत्र

18 Aug 2026 | 11:28 AM

श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने के कथित प्रयास के मामले में बडगाम निवासी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक, श्रीनगर की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..