Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:33 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


वन महोत्सव 2026 के तहत जयपुर मिलिट्री स्टेशन मे हरित अभियान

जयपुर, 16 जुलाई (वार्ता) वन महोत्सव-2026 के तहत जयपुर मिलिट्री स्टेशन में इस महीने के पहले पखवाड़े में एक व्यापक ग्रीन ड्राइव (हरित अभियान) का आयोजन किया गया, जिसमें 42 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया।
रक्षा सूत्रों के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना, हरियाली बढ़ाना तथा पर्यावरण-संबंधी सतत गतिविधियों में समुदाय की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।
अभियान मिलिट्री यूनिट, केन्द्रीय विद्यालय,आर्मी पब्लिक स्कूल, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों तथा विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किया गया।
पौधारोपण अभियान के साथ-साथ पूरे अभियान के दौरान पर्यावरण जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें आर्मी पब्लिक स्कूल के एनसीसी कैडेट द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अतिरिक्त, आर्मी पब्लिक स्कूल तथा विभिन्न आरडब्ल्यूए द्वारा पर्यावरण-थीम पर आधारित ड्रॉइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं एवम, आर्मी पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा सस्टेनेबल जीवनशैली के महत्व को रेखांकित करते हुए शैक्षिक नाटक और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किये।
वैज्ञानिक तरीके से पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान सरकार के वन विभाग के अधिकारी तथा सहभागी एनजीओ के पर्यावरण विशेषज्ञों द्वारा पौधारोपण की सही विधि, पौधों के रखरखाव और रोपण के बाद उनकी देखभाल पर व्याख्यान एवं संवादात्मक सत्र आयोजित किये गये।
जयपुर मिलिट्री स्टेशन में कई जगहों पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मिलिट्री यूनिट, सेंट्रल इंस्टीट्यूशंस और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन शामिल हैं। अभियान को सहयोगी संस्थाओं का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। रियासत फाउंडेशन ने पांच हजार पौधे उपलब्ध कराये जबकि आधार शोध संस्थान और कॉन्ट्री फाउंडेशन क्रमशः 25 हजार और 12 हजार पौधों का रोपण कर रहे हैं। दोनों एन जीओ मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कर रहे हैं। साथ ही पौधों के बेहतर विकास और अधिक से अधिक जीवित रहने को सुनिश्चित करने के लिए वे एक वर्ष तक उनकी देखभाल और रखरखाव भी करेंगे। ग्रीन ड्राइव ने सिविल एजेंसियों, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय समुदाय के सक्रिय सहयोग से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति जयपुर मिलिट्री स्टेशन की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस पहल ने पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय विज़न के अनुरूप, एक हरित और अधिक दीर्घकालिक भविष्य के निर्माण के लिए भारतीय सेना के निरंतर प्रयासों को भी सुदृढ़ किया।
जोरा.श्रवण
वार्ता
More News

डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना

18 Aug 2026 | 1:11 PM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में प्रसिद्ध एवं परम्परागत रूप से निकाली जाने वाली डिग्गी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। मुख्य केसरिया निशान की पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और राज्य के उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चंद बैरवा ने ध्वज दिखाकर 61वीं डिगी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा को सुबह करीब नौ बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। रवाना किया। पांच दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर का सफर तय कर 22 अगस्त को डिग्गीपुरी पहुंचेंगे।.

see more..

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, बस स्टैंड रोड पर यातायात अवरुद्ध किया

18 Aug 2026 | 1:06 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के भैरू का चबूतरा, धाबाई जी का मोहल्ला और रथखाना मोहल्ले में पिछले करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। .

see more..

अलवर में पुलिस ने दुकान से चाेरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 12:01 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराना दुकान से काजू, बादाम, इलायची सहित कीमती किराना सामान और नकदी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। .

see more..

पति ने पत्नी को गोली मारी तो गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या

18 Aug 2026 | 11:57 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में तीन पत्नियों और पति के आपसी झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हाे गई। .

see more..

ईओडब्ल्यू कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले बडगाम के व्यक्ति के खिलाफ दाखिल किया आराेपपत्र

18 Aug 2026 | 11:28 AM

श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने के कथित प्रयास के मामले में बडगाम निवासी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक, श्रीनगर की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..