Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:03 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


छोटे से गांव गादूवास के गौरव ने नीट-यूजी में हासिल की ऑल इंडिया नौवीं रैंक

अलवर, 17 जुलाई (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर क्षेत्र के छोटे से गांव गादूवास के गौरव सिंह ने देश की सबसे कठिन समझी जाने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट-यूजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया नौवीं रैंक हासिल की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव ने परीक्षा में 720 में से 705 अंक प्राप्त किये हैं। उनकी इस सफलता के बाद परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी है और जश्न का माहौल है।
गौरव की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि परीक्षा रद्द होने और दोबारा आयोजित होने के बाद भी उन्होंने अपने प्रदर्शन को बरकरार रखा। पहली परीक्षा में भी उनके 705 अंक आये थे और दोबारा परीक्षा में भी उन्होंने वही अंक हासिल करके अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का परिचय दिया।
गौरव के पिता राजेश सिंह भारतीय सेना में सूबेदार हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं।
गौरव ने बताया कि जब पहली परीक्षा रद्द हुई तो वह काफी दिनों तक मानसिक रूप से परेशान रहे। दोबारा तैयारी करना आसान नहीं था, लेकिन परिवार ने उनका हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

डिग्गी कल्याणजी की 61वीं लक्खी पदयात्रा जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना

18 Aug 2026 | 1:11 PM

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में प्रसिद्ध एवं परम्परागत रूप से निकाली जाने वाली डिग्गी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा मंगलवार सुबह राजधानी जयपुर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। मुख्य केसरिया निशान की पूजा-अर्चना के बाद संत-महात्माओं और राज्य के उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेम चंद बैरवा ने ध्वज दिखाकर 61वीं डिगी कल्याणजी की लक्खी पदयात्रा को सुबह करीब नौ बजे चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर मंदिर से डिग्गीपुरी के लिए रवाना हुई। रवाना किया। पांच दिन की इस यात्रा में श्रद्धालु करीब 75 किलोमीटर का सफर तय कर 22 अगस्त को डिग्गीपुरी पहुंचेंगे।.

see more..

पानी के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं, बस स्टैंड रोड पर यातायात अवरुद्ध किया

18 Aug 2026 | 1:06 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के भैरू का चबूतरा, धाबाई जी का मोहल्ला और रथखाना मोहल्ले में पिछले करीब एक महीने से जारी पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। .

see more..

अलवर में पुलिस ने दुकान से चाेरी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026 | 12:01 PM

अलवर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में किराना दुकान से काजू, बादाम, इलायची सहित कीमती किराना सामान और नकदी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। .

see more..

पति ने पत्नी को गोली मारी तो गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या

18 Aug 2026 | 11:57 AM

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना क्षेत्र में तीन पत्नियों और पति के आपसी झगड़े में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हाे गई। .

see more..

ईओडब्ल्यू कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने वाले बडगाम के व्यक्ति के खिलाफ दाखिल किया आराेपपत्र

18 Aug 2026 | 11:28 AM

श्रीनगर, 18 अगस्त (वार्ता) जम्मू-कश्मीर अपराध शाखा की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर ने जांच को प्रभावित करने के कथित प्रयास के मामले में बडगाम निवासी के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निरोधक, श्रीनगर की अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

see more..