Friday, Aug 7 2026 | Time 17:07 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


एक घंटे की बारिश से दरिया में तब्दील हुआ अलवर शहर

अलवर, 05 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर शहर में बुधवार शाम को एक घंटे की बारिश पूरे शहर के लिए आफत का सबब बन गयी।
दिनभर की भीषण उमस और चिलचिलाती धूप के बाद शाम करीब पांच बजे अचानक आसमान में काले बादल उमड़ने लगे। अपराह्न चार बजे तक गर्मी से बेहाल लोग बारिश की उम्मीद लगाये बैठे थे, लेकिन शाम छह बजे शुरू हुई बारिश ने अगले एक घंटे में ही शहर में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। महज 60 मिनट की बारिश में पूरा शहर एक बड़ी तलैया और दरिया जैसा नजर आने लगा। मूसलाधार बारिश के चलते शहर के प्रमुख इलाके होप सर्कस, घंटाघर, त्रिपोलिया, बस स्टैंड, अशोक टॉकीज और एसएमडी चौराहे से लेकर सड़कें जलमग्न हो गयी।
सबसे ज्यादा नुकसान चूड़ी मार्केट में देखने को मिला, जहाँ दुकानों के भीतर तक पानी भर गया। व्यापारियों का कीमती सामान पानी में तैरता नजर आया। नालों और नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पूरी गंदगी सड़कों पर तैरने लगी। जलभराव ने राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों की सांसें अटका दीं। जगह-जगह सीवरेज और पाइपलाइन के नाम पर खोदे गए गड्ढों को बिना ठीक से भरे छोड़ दिया गया। इन गड्ढों के कारण कई ई-रिक्शा और मोटर साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरते-पड़ते दिखे, वहीं भारी वाहन कीचड़ और पानी में फंस गये।
लोगों ने कहा कि एक घंटे की बारिश ने साबित कर दिया कि नगर निगम मानसून पूर्व की तैयारियों के नाम पर सिर्फ कागजी दावे कर रहा था।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

बागडे ने किया नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान

07 Aug 2026 | 3:31 PM

बांसवाड़ा 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सभी से नशा मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत के युवाओं को कमजोर बनाने के लिए नशा बेचा जा रहा है, इसलिए नशा करने वालों से समझाइश करने के साथ नशे के धंधे लिप्त लोगों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।.

see more..

कुछ विधायकों ने भजनलाल से की मुलाकात

07 Aug 2026 | 2:19 PM

जयपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को यहां विधायक रमेश खींची, देवी सिंह शेखावत, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा एवं हंसराज पटेल ने मुलाकात की।
श्री शर्मा से इन विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, और जगद्गुरु शंकराचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मदन मोहन झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
जोरा.श्रवण
वार्ता.

see more..

छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन

07 Aug 2026 | 2:17 PM

अलवर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में भारतीय विकास परिषद् और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग उठायी।.

see more..

चालीस ग्राम हेरोइन, 430 ग्राम अफीम समेत तीन गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 2:16 PM

श्रीगंगानगर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने करीब 40 ग्राम हेरोइन और 430 ग्राम अफीम बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

भीलवाड़ा में मुठभेड़ में मारे गये कथित तस्कर का शव लेकर परिजन जोधपुर रवाना

07 Aug 2026 | 2:14 PM

भीलवाड़ा, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में अजमेर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास पर मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) से हुई मुठभेड़ में मारे गये जोधपुर निवासी कथित तस्कर गणपतराम का शव गुरुवार देर रात परिजन अंतिम संस्कार के लिए जोधपुर लेकर रवाना हो गये। .

see more..