Friday, Aug 7 2026 | Time 16:41 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


किशोर गृह में बाल अपचारी कैदियों ने पीट-पीट कर सुरक्षा गार्ड की हत्या की

श्रीगंगानगर, 05 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर के स्थानीय पदमपुर मार्ग पर कुंज विहार कॉलोनी में स्थित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर सुधार गृह में बुधवार को देर शाम बाल अपचारी कैदियों ने एक सुरक्षा गार्ड की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (शहर)विष्णु खत्री, पुरानी आबादी थाना प्रभारी सुमन परिहार और किशोर सुधार गृह के अधीक्षक राजीव जाखड़ सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और किशोर सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पूरे घटनाक्रम का विश्लेषण किया।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने देर रात बताया कि मृतक सुरक्षा गार्ड की पहचान साहबराम के रूप में हुई है। वह पूर्व फौजी था। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने पर कम से कम तीन बाल अपचारी इस हत्याकांड में शामिल दिखाई दिये हैं। उन्होंने लकड़ी के फट्टे से सुरक्षा गार्ड के सिर और पैरों पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा गार्ड पर हमला किया जा रहा था तो वह जोर-जोर से चिलाया। उस समय दूसरा सुरक्षा गार्ड किशोर सुधार गृह की प्रथम मंजिल पर था। वह दौड़कर आया तब तक साहबराम बुरी तरह से जख्मी हो चुका था। उसकी वहीं मौत हो गयी थी।
पुलिस को इस घटना की सूचना शाम करीब साढ़े सात बजे मिली, जिसके बाद कुछ ही देर में अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के बाद शव जिला अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवा दिया गया।
श्री हरिशंकर ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर बताया कि साहबराम संप्रेषण एवं किशोर सुधार गृह में बाल अपचारियों का मार्गदर्शन भी करता था। पिछले दो-तीन दिन से सुधार गृह के बाल अपचारी कैदियों को आगामी 15 अगस्त पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम के संबंध में तैयारी भी करवायी जा रही थी। शाम को साहबराम अपने गार्ड रूम के सामने वाले वार्डन में बाल अपचारी कैदियों को कार्यक्रम की तैयारी करवाने के लिए अंदर गया था। वह जब बाहर आने लगा, तभी उस पर अचानक हमला कर दिया गया। यह हमला किस बात को लेकर किया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्ष रूप से वारदात में शामिल तीन बाल कैदियों सहित बाकी बाल कैदियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकार सूत्रों ने बताया कि आज सुधार गृह में कुल 27 बाल अपचारी कैदी थे। इनमें कुछ बाल अपचारी तो हत्या के मामले में बंद है। कुछ बाल अपचारी नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के मामलों को लेकर तहत बंद हैं।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

बागडे ने किया नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान

07 Aug 2026 | 3:31 PM

बांसवाड़ा 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सभी से नशा मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत के युवाओं को कमजोर बनाने के लिए नशा बेचा जा रहा है, इसलिए नशा करने वालों से समझाइश करने के साथ नशे के धंधे लिप्त लोगों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।.

see more..

कुछ विधायकों ने भजनलाल से की मुलाकात

07 Aug 2026 | 2:19 PM

जयपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को यहां विधायक रमेश खींची, देवी सिंह शेखावत, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा एवं हंसराज पटेल ने मुलाकात की।
श्री शर्मा से इन विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, और जगद्गुरु शंकराचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मदन मोहन झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
जोरा.श्रवण
वार्ता.

see more..

छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन

07 Aug 2026 | 2:17 PM

अलवर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में भारतीय विकास परिषद् और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग उठायी।.

see more..

चालीस ग्राम हेरोइन, 430 ग्राम अफीम समेत तीन गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 2:16 PM

श्रीगंगानगर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने करीब 40 ग्राम हेरोइन और 430 ग्राम अफीम बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

भीलवाड़ा में मुठभेड़ में मारे गये कथित तस्कर का शव लेकर परिजन जोधपुर रवाना

07 Aug 2026 | 2:14 PM

भीलवाड़ा, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में अजमेर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास पर मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) से हुई मुठभेड़ में मारे गये जोधपुर निवासी कथित तस्कर गणपतराम का शव गुरुवार देर रात परिजन अंतिम संस्कार के लिए जोधपुर लेकर रवाना हो गये। .

see more..