Friday, Aug 7 2026 | Time 17:03 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चित्तौड़गढ़ कारागार से वायरल वीडियो मामले में दस कुख्यात कैदी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 05 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिला कारागार में पार्टी करने, मोबाइल रखने और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दस कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो नशा तस्करी एवं बजरी माफिया से जुड़े हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि गत 24 जुलाई को जिला कारागृह के कारापाल उज्जवल सिंह राठौड ने मामला दर्ज कराया कि जिला जेल में निरूद्ध बन्दियों एवं कुछ जेल से छूटे हुये बंदियों द्वारा स्वयं के विडियो कारागृह के अन्दर से बनाकर दो वीडियो विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल किये गये।
उन्होंने बताया कि यह मामला सामने आने के बाद 23 जुलाई को जिला जेल में तलाशी ली गई। वायरल वीडियो में नजर आ रहे बंदियों से पूछताछ के बाद विचाराधीन बंदी मोहित की निशानदेही पर एसटीडी कक्ष के अन्दर एक एन्ड्रायड मोबाइल एवं एक कचोडा कम्पनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में मोहित सिंह, भैरूलाल, सत्यनारायण, प्रहलाद राय गुर्जर, शोभालाल, विनोद गुर्जर, हर्षवर्धन सिंह, नारायण लाल, दशरथ गुर्जर और मनोहर लाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। नौ आरोपी चित्तौड़गढ़ जिले के और एक मोहित हरियाणा के रोहतक के निवासी हैं। ये नशा तस्करी एवं बजरी माफिया से जुड़े हैं।
पुलिस अब जांच कर रही है कि प्रतिबंधित मोबाइल फोन जेल के अंदर किसके माध्यम से पहुंचाये गये और वीडियो सोशल मीडिया पर किसके द्वारा वायरल किये गये, इसके साथ ही जिला कारागृह में नियुक्त स्टाफ की संभावित आपराधिक भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

बागडे ने किया नशा मुक्त भारत बनाने का आह्वान

07 Aug 2026 | 3:31 PM

बांसवाड़ा 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने सभी से नशा मुक्त भारत बनाने में सहयोग करने का आह्वान करते हुए कहा है कि भारत के युवाओं को कमजोर बनाने के लिए नशा बेचा जा रहा है, इसलिए नशा करने वालों से समझाइश करने के साथ नशे के धंधे लिप्त लोगों की सूचना पुलिस को देनी चाहिए।.

see more..

कुछ विधायकों ने भजनलाल से की मुलाकात

07 Aug 2026 | 2:19 PM

जयपुर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शुक्रवार को यहां विधायक रमेश खींची, देवी सिंह शेखावत, संदीप शर्मा, लालाराम बैरवा एवं हंसराज पटेल ने मुलाकात की।
श्री शर्मा से इन विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं स्थानीय विषयों पर चर्चा की।
उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल, और जगद्गुरु शंकराचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मदन मोहन झा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।
जोरा.श्रवण
वार्ता.

see more..

छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन

07 Aug 2026 | 2:17 PM

अलवर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में भारतीय विकास परिषद् और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग उठायी।.

see more..

चालीस ग्राम हेरोइन, 430 ग्राम अफीम समेत तीन गिरफ्तार

07 Aug 2026 | 2:16 PM

श्रीगंगानगर, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने करीब 40 ग्राम हेरोइन और 430 ग्राम अफीम बरामद करके तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

भीलवाड़ा में मुठभेड़ में मारे गये कथित तस्कर का शव लेकर परिजन जोधपुर रवाना

07 Aug 2026 | 2:14 PM

भीलवाड़ा, 07 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के पुर थाना क्षेत्र में अजमेर-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, बाईपास पर मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) से हुई मुठभेड़ में मारे गये जोधपुर निवासी कथित तस्कर गणपतराम का शव गुरुवार देर रात परिजन अंतिम संस्कार के लिए जोधपुर लेकर रवाना हो गये। .

see more..