Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:08 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने सौंपा प्रतिवेदन

जयपुर, 05 अगस्त (वार्ता) राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पंचायती एवं नगरीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संबंध में वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंप दिया।
आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी एवं सदस्यों ने यहां श्री शर्मा से भेंट कर उन्हें यह प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। स्थानीय चुनावों को समय पर कराने का जो वादा किया था, उसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक देश-एक चुनाव की व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति मिलेगी। इससे पैसे, समय एवं संसाधनों की बचत होगी।
इस दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, ओबीसी आयोग के सचिव अशोक कुमार जैन एवं सदस्य प्रो. राजीव सक्सैना, गोपाल कृष्ण, मोहन मोरवाल और पवन मावंडिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जोरा शोभित
वार्ता
More News

खैरथल-तिजारा में एसीएम के संविदाकर्मी वाहन चालक को 25 हजार की रिश्वत लेते एसीबी ने दबोचा

17 Aug 2026 | 11:18 PM

अलवर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को खैरथल-तिजारा जिले के उपखंड मुंडावर के सहायक कलक्टर एवं मजिस्ट्रेट के संविदाकर्मी वाहन चालक गजेन्द्र सिंह को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। .

see more..

डीग में मोटरसाइकिल गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

17 Aug 2026 | 11:14 PM

भरतपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करके उससे चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।.

see more..

डबल इंजन के बाद अब राजस्थान में बनेगी ट्रिपल इंजन की सरकार : भजनलाल

17 Aug 2026 | 11:12 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कमर कस ली है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया है कि डबल इंजन के बाद अब राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। .

see more..

बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में बनाया जाएगा विकास का रोडमैप: चौहान

17 Aug 2026 | 11:09 PM

बारां , 17 अगस्त (वार्ता) केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राजस्थान में बारां, झालावाड़ एवं कोटा जिले के कृषि क्षेत्र में विकास का रोडमैप बनाया जाएगा। जिससे किसान नई फसलों की पैदावार कर सकेंगे और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी। .

see more..

हिंगोनिया गौशाला में नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का किया शिलान्यास

17 Aug 2026 | 11:07 PM

जयपुर, 17 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पशुपालन, गौपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत एवं गृह, पशुपालन और गोपालन राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जयपुर स्थित हिंगोनिया गौशाला पुनर्वास केंद्र में गौवंश की बेहतर चिकित्सा और उन्नत देखभाल के लिए अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा स्पेशियलिटी सेंटर का शिलान्यास किया और दूरदराज के पशुओं के त्वरित उपचार हेतु मोबाइल पशु रोग निदान प्रयोगशाला वाहन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..