Friday, Sep 4 2026 | Time 22:26 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


उत्तर पश्चिम रेलवे ने मेगा टिकट-चेकिंग अभियान में वसूला नौ लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना

जयपुर 08 अगस्त (वार्ता) उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेल नियमों को सख्ती से लागू करने, बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और यात्रियों के सफर को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाये गये 14 घंटों के मेगा टिकट-चेकिंग अभियान में बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से नौ लाख 17 हजार रुपए का जुर्माना वसूला हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि शुक्रवार को चलाये गये इस मेगा टिकट चेकिंग अभियान के तहत उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर - आबू रोड, बीकानेर मंडल के बीकानेर - हनुमानगढ़, जयपुर मंडल के जयपुर - रेवाड़ी एवं जोधपुर मंडल के पाली मारवाड़ - लूणी - समदड़ी व फुलेरा -मेड़ता रोड रेलखंडो पर पर्याप्त संख्या में चेकिंग एवं रेलवे सुरक्षा बल स्टाफ तैनात कर स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में समन्वित रूप से चेकिंग की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी।
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित इस बड़े एवं व्यापक अभियान के दौरान 1413 दोषियों से 9.17 लाख का जुर्माना वसूला गया। जिनमें बिना टिकट यात्रा के 1361 मामलों से आठ लाख 70 हजार 800 रुपए ,अनियमित यात्रा के 39 मामलों से 27020 रुपए, अनाधिकृत सामान बेचना (अवैध वेंडिंग) के नौ मामलों से 12105 रुपए, धूम्रपान के तीन मामलों से छह हजार रुपए तथा गंदगी फैलाना के एक मामले से एक हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से बिना वैध टिकट और अमान्य यात्रा-प्राधिकार (गलत टिकट) के यात्रा करने वाले यात्रियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसके साथ ही, चेकिंग टीमों ने स्टेशनों और ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी फैलाने और अनाधिकृत वेंडिंग पर भी पैनी नजर रखी और दोषियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

जन्माष्टमी पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

04 Sep 2026 | 10:07 PM

बारां, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां में नगर निकाय आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साकार करने के लिए पुनर्वास गृह में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। .

see more..

जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

04 Sep 2026 | 10:06 PM

बारां, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण एवं मतगणना केन्द्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।.

see more..

भीलवाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर फिर विवाद हुआ

04 Sep 2026 | 9:44 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में पांसल रोड क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। .

see more..

डोटासरा भाजपा-संघ के फोबिया से ग्रस्त-राठौड़

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें भाजपा और संघ का फोबिया हो गया है और निकाय चुनाव में सामने दिख रही पार्टी की हार के डर से वह अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं। .

see more..

कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव में बोर्ड बनाकर देगी सुशासन-डोटासरा

04 Sep 2026 | 9:11 PM

जयपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव में बोर्ड बनाकर प्रदेश में स्थानीय सरकारों के माध्यम से सुशासन देगी। .

see more..