Friday, Sep 4 2026 | Time 22:36 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


अलवर में आजादी पर्व को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

अलवर, 10 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में देशभक्ति के रंग में रंगे अलवर में सोमवार सुबह आजादी के पर्व को लेकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया। सुबह करीब नौ बजे शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, विद्यार्थी, प्रबुद्ध नागरिक और शहरवासी यात्रा में शामिल हुए। पूरे रास्ते भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। यात्रा में बच्चों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नन्हे हाथों में लहराता तिरंगा और चेहरे पर देशभक्ति का जोश आकर्षण का केंद्र रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने तिरंगा लेकर देश के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया।
तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर मन्नी का बड़, चर्च रोड होते हुए होप सर्कस पहुंची। यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में यात्रा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी।
यात्रा शुरू होने से पहले श्री शर्मा ने शहीद स्मारक पर देश के क्रांतिकारियों और वीर शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित करके नमन किया। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को याद करते हुए कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि भारत माता गुलामी की जंजीरों में जकड़ी हुई थी। देश को आजाद कराने के लिए क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों ने लंबे संघर्ष किए और अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत और संघर्ष के परिणामस्वरूप 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।
श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों और अलवरवासियों से आग्रह किया कि 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक परिवार को अपने घर पर राष्ट्रध्वज लगाकर आजादी के इस महापर्व में भागीदारी निभानी चाहिए।
सं सुनील उप्रेती
वार्ता
More News

राजस्थान में दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद

04 Sep 2026 | 10:24 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे पुलिस ने 214 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। .

see more..

पेड़ पर बिजली गिरने से किशोर की मौत, दो अन्य घायल

04 Sep 2026 | 10:23 PM

भरतपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान डुमरिया गांव के जंगल में बिजली गिरने से एक किशोर चरवाहे की मौत गयी जबकि उस उसका भाई और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गये।.

see more..

भाजपा सरकार ने मनमाना परिसीमन किया और निकाय चुनाव आगे सरकाये-डोटासरा

04 Sep 2026 | 10:22 PM

जयपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर डेढ़ साल से प्रदेश में नगर निकायों में प्रशासक लगाकर भ्रष्टाचार करने एवं ओबीसी आयोग से रिपोर्ट के बहाने नगर निकाय के चुनाव आगे सरकाने और मनमाना परिसीमन करने का आरोप लगाया है। .

see more..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने टपूकड़ा एवं भिवाड़ी में लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

04 Sep 2026 | 10:08 PM

अलवर, 04 सितम्बर वार्ता (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा के खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने शुक्रवार को टपूकड़ा एवं भिवाड़ी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।.

see more..

जन्माष्टमी पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

04 Sep 2026 | 10:07 PM

बारां, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां में नगर निकाय आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साकार करने के लिए पुनर्वास गृह में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। .

see more..