Friday, Sep 4 2026 | Time 22:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


जयपुर में पन्द्रह अगस्त को त्रिपोलिया गेट से निकलेगी तीज माता की शाही सवारी

जयपुर, 11 अगस्त (वार्ता) राजस्थान की राजधानी एवं गुलाबी नगरी जयपुर की ऐतिहासिक गलियों में 15 अगस्त को प्रसिद्ध तीज माता की शाही सवारी निकलेगी।
पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार शनिवार सायं 17:35 बजे त्रिपोलिया गेट से तीज माता की शाही सवारी निकलेगी और पूरे जयपुर तीज माता की सवारी का लाइव प्रसारण किया जायेगा। छोटी चौपड़ सहित जयपुर शहर में 13 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के जरिए सवारी का लाइव प्रसार प्रसारण किया जाएगा।
श्री शेखावत ने बताया कि अजमेरी गेट, न्यूगेट, सरावगी मेंशन, मोती डूंगरी, त्रिमूर्ती सर्किल, रामबाग सर्किल, एसएमएस स्टेडियम, महाराजा कॉलेज, बिरला मंदिर, राजस्थान यूनिवर्सिटी, राजस्थान कॉलेज, ओटीएस चौराहा व जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर एलईडी स्क्रीन लगायी जायेगी जिससे जयपुर शहर की जनता जो त्रिपोलिया दरवाजे नहीं पहुंच पायेंगी वो इन स्थानों पर तीज की सवारी के लाइव दर्शन कर सकेगी।
उन्होंने बताया कि इस बार तीज की सवारी के दौरान आस्था , शौर्य और महिला सशक्तिकरण का भी संगम देखने को मिलेगा क्योंकि इस बार शौर्य सेवा संगठन की ओर से बालिकाओं तलवारबाजी का कौशल कला प्रदर्शन भी होगा। तीज की सवारी को केवल पारंपरिक शोभायात्रा तक सीमित न रखते हुए प्रदेश की लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटकों के लिए एक जीवंत अनुभव बनाने की तैयारी की गयी है। प्रदेशभर से करीब 175 लोक कलाकार कच्ची घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी-घूमर, चंग-ढप, मांगणियार गायन, भपंग, रावणहत्था, कठपुतली और बहुरूपिया जैसी लोक विधाओं के साथ शाही लवाजमे का हिस्सा बनेंगे।
श्री शेखावत ने बताया कि तीज माता की सवारी सिटी पैलेस से त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा स्थित पौंड्रिक पार्क पहुंचेगी और कार्यक्रम के बाद पुनः सिटी पैलेस लौटेगी। सवारी के दौरान शाही लवाजमे में घोड़ों और ऊंटों की संख्या भी बढ़ायी गयी है। इससे पारंपरिक तीज सवारी का दृश्य और अधिक भव्य होगा , वहीं पौंड्रिक पार्क में कला मेले का आयोजन किया जायेगा।
शाही सवारी के दौरान छोटी चौपड़ पर महाआरती होगी वहीं छोटी चौपड़ का स्वरूप सांस्कृतिक पड़ाव के रूप में दिखेगा। यहां जेल एवं आरएसी बैंड की प्रस्तुति होगी। जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा तीज माता पर पुष्पवर्षा की जाएगी वहीं तालकटोरा पर सवारी के समापन के अवसर पर लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।
तीज माता की शाही सवारी के दौरान ड्रोन के माध्यम से पुष्पवर्षा करायी जायेगी। साथ ही विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सवारी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। पर्यटन विभाग ने तीज को जयपुर से बाहर देशी एवं विदेशी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए डिजिटल प्रचार पर भी जोर दिया है। दिल्ली से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो 15 और 16 अगस्त को जयपुर में रहकर तीज उत्सव को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपने फॉलोअर्स तक पहुंचायेंगे।
श्री शेखावत ने बताया कि तीज सवारी को देखने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गयी है। हिन्द होटल के टैरेस के अलावा होटल के नीचे बरामदों के पास भी विदेशी पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। प्रमुख होटलों में तीज उत्सव के प्रचार सामग्री और ब्रोशर भी उपलब्ध करवाये गये हैं।
जोरा अशोक
वार्ता
More News

जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

04 Sep 2026 | 10:06 PM

बारां, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में बारां नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण एवं मतगणना केन्द्र का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।.

see more..

भीलवाड़ा में सड़क निर्माण को लेकर फिर विवाद हुआ

04 Sep 2026 | 9:44 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा में पांसल रोड क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। .

see more..

डोटासरा भाजपा-संघ के फोबिया से ग्रस्त-राठौड़

04 Sep 2026 | 9:40 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें भाजपा और संघ का फोबिया हो गया है और निकाय चुनाव में सामने दिख रही पार्टी की हार के डर से वह अनर्गल बयानबाजी करने लगे हैं। .

see more..

कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव में बोर्ड बनाकर देगी सुशासन-डोटासरा

04 Sep 2026 | 9:11 PM

जयपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी नगर निकाय चुनाव में बोर्ड बनाकर प्रदेश में स्थानीय सरकारों के माध्यम से सुशासन देगी। .

see more..

युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला

04 Sep 2026 | 9:07 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के महुआ खुर्द गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव घर से कुछ दूरी पर नीम के पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका मिला। .

see more..