Monday, Sep 7 2026 | Time 17:10 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


शाह के दौरे से पहले अलवर में वकीलों का आंदोलन दो फाड़

अलवर, 14 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में अलवर न्यायालय के नये परिसर में वकीलों के चैंबर निर्माण के लिए जमीन आवंटन की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को उस समय दो गुटों में बंट गया, जब बार संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी, जबकि दूसरे पक्ष के वकीलों ने इसे मानने से इन्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया।
सोलह अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलवर दौरे का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
श्री अभिमन्यु सिंह ने कहा कि बार संघ एक बड़ा परिवार है, इसलिए मनमुटाव हो सकता है। सभी वकील मिलकर बैठेंगे और बातचीत से समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष से चली आ रही मांग महज चार दिन में पूरी होने की दिशा में पहुंची है। मंत्री के माध्यम से और जिला कलेक्टर के स्तर पर बनी सहमति का बार स्वागत करता है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई बातचीत के बाद चैंबर निर्माण के लिए करीब साढ़े तीन बीघा जमीन उपलब्ध कराने की बात सामने आयी है। इसे बार संघ के अध्यक्ष पक्ष ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाधान की दिशा में बड़ा कदम बताया है।
दूसरी ओर, जमीन आवंटन प्रक्रिया का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं ने इस सहमति को स्वीकार नहीं किया है।
दूसरे पक्ष के अधिवक्ता संजय पंडित ने कहा कि मौजूदा प्रस्ताव से वह पूरी तरह असंतुष्ट हैं। उनका कहना है कि मिनी सचिवालय में करीब 1650 वर्ग गज जमीन का आवंटन पहले से मौजूद है, जहां कई विभाग भी शामिल हैं। ऐसे में नई जमीन के प्रस्ताव को लेकर भी कई सवाल हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों का आंदोलन जारी रहेगा और 16 अगस्त को गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान विरोध किया जायेगा। विरोध कर रहे वकीलों ने आज रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक कुद्दल ने साढ़े तीन बीघा जमीन के आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन बिना नक्शे के रूपांतरित नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि वकीलों को नियमों में उलझाया जा रहा है और जिस क्षेत्र की जमीन की बात हो रही है, वहां भी बिना नक्शे के आवंटन को लेकर नियमों का सवाल खड़ा होता है।
सं सुनील अशोक
वार्ता
More News

राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण: श्रीनिवास

07 Sep 2026 | 4:55 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस तक अधिकाधिक एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी एवं समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सोजत रोड से पहली बार शुरू हुआ चूना पत्थर का लदान

07 Sep 2026 | 4:51 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का व्यावसायिक लदान शुरू किया हैं। .

see more..

विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी बने विवेकवान: बागडे

07 Sep 2026 | 4:49 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी को केवल पाठ्यपुस्तकों का ही अध्ययन नहीं कराया जाये, बल्कि उससे इतर जीवन से जुड़ी विवेक जागरूक करने वाली शिक्षा भी दी जानी चाहिए। .

see more..

साक्षरता से सशक्त होता है समाज और विकसित होता है राष्ट्र: देवनानी

07 Sep 2026 | 4:46 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि व्यक्ति को ज्ञान, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।.

see more..

अलवर में भजनलाल का भव्य रोड शो

07 Sep 2026 | 3:18 PM

अलवर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य रोड शो शुरू हो गया है।.

see more..