Monday, Sep 7 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय कार्मिकों को किया सम्मानित

जयपुर, 15 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के शासन सचिवालय परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया और इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय कार्मिकों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ध्वजारोहण किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्र गीत तथा राष्ट्रगान हुआ।
इस मौके पर कर्नल राठौड़ ने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सचिवालय कार्मिकों से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने तथा आमजन के कार्यों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) के बढ़ते उपयोग के साथ हमें अपनी कार्यप्रणाली और दक्षता को भी निरंतर बेहतर बनाना होगा।
समारोह की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने की। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिवालय के कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिवालय कर्मियों और उनके परिवारजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने समारोह को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
जोरा.श्रवण
वार्ता
More News

गोयनका समुदाय का शेखावाटी में पांच दिवसीय 'भादों आमवस्य उत्सव' शुरु

07 Sep 2026 | 4:58 PM

फतेहपुर शेखावाटी, (झुंझुनूं) 07 सितम्बर (वार्ता) देश और विदेशों के विभिन्न हिस्सों से अपनी कुल देवी ‘दादी मां’ को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए गोयनका समुदाय का सोमवार सुबह झुंझुनूं जिले के फतेहपुर शेखावाटी में पांच दिवसीय भादों आमवस्य उत्सव शुरू हुआ। .

see more..

राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण: श्रीनिवास

07 Sep 2026 | 4:55 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस तक अधिकाधिक एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी एवं समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सोजत रोड से पहली बार शुरू हुआ चूना पत्थर का लदान

07 Sep 2026 | 4:51 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का व्यावसायिक लदान शुरू किया हैं। .

see more..

विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी बने विवेकवान: बागडे

07 Sep 2026 | 4:49 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी को केवल पाठ्यपुस्तकों का ही अध्ययन नहीं कराया जाये, बल्कि उससे इतर जीवन से जुड़ी विवेक जागरूक करने वाली शिक्षा भी दी जानी चाहिए। .

see more..

साक्षरता से सशक्त होता है समाज और विकसित होता है राष्ट्र: देवनानी

07 Sep 2026 | 4:46 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि व्यक्ति को ज्ञान, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।.

see more..