Friday, Sep 4 2026 | Time 23:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


भजनलाल ने लगभग साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के मूलमंत्र के साथ डबल इंजन सरकार ग्रीन और क्लीन एनर्जी की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ा रही है। उन्होंने जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग 3,500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करने के साथ ही 71 पीएम ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री शर्मा मंगलवार को एचसीएम रीपा में प्रदेशवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देने के बाद संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि ये विकास कार्य एवं परियोजनाएं 'विकसित राजस्थान-2047' के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आर्थिक विकास, ऊर्जा सुरक्षा और प्रदूषण मुक्त भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है। चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार, ऑटो इंडस्ट्री के लिए पीएलआई योजना और पीएम ई-ड्राइव जैसी पहलों से ईवी इकोसिस्टम सुदृढ़ हो रहा है। यही कारण है कि वर्ष 2016 के बाद से देश में ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) की बिक्री लगभग 46 गुना बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को सशक्त और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से 71 अत्याधुनिक पीएम ई-बसें प्रदेशवासियों को समर्पित की गयी हैं। इनमें जयपुर एवं भीलवाड़ा की 24 ई-बसों को जयपुर से प्रत्यक्ष रूप से तथा अलवर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर की 47 ई-बसों को वर्चुअल माध्यम से रवाना किया गया। ये बसें आमजन के लिए किफायती, आरामदायक और सुगम परिवहन का माध्यम बनेंगी।
कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत 1,32,421 श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को 154 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की गयी। साथ ही, श्रमिकों को सुरक्षा के लिए डिजिटल गैस डिटेक्टर एवं फायर रेस्क्यू किट भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राज्य सरकार जल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान आने वाले समय में एक समस्या विहीन और विकसित प्रदेश के रूप में देश में अपनी अलग पहचान बनायेगा।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा व कैलाश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद थे।
इससे पहले जिन विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ उनमें आरयूएचएस जयपुर में 128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन एवं 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन, आरयूएचएस जयपुर में 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित स्नातक छात्रावास, एसएमएस अस्पताल के आयुष्मान टावर के अंतर्गत कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज संस्थान, चांदपोल के जनाना अस्पताल में 51 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित नवीन आईपीडी टावर, झोटवाड़ा के अभयपुर और दूदू विधानसभा के रेहलाना में उप स्वास्थ्य केन्द्र जनता को समर्पित, राजस्थान पुलिस अकादमी में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 300 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाला महिला छात्रावास, अजमेर में लगभग 24 करोड़ रुपये की राशि से सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, प्रदेश के नगरीय निकायों में 109 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 395 पिंक टॉयलेट सहित 506 शौचालय एवं 57 निकायों में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से एलईडी स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ उनमें नगरीय निकायों में बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 625 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 76 विकास कार्य, अमृत 2.0 योजना के तहत जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 465 करोड़ रुपये से अधिक के सीवरेज संबंधी कार्य, जयपुर में ट्रैफिक सुधार के लिए 81 करोड़ रुपये की लागत के सात कार्य, टोंक रोड और महल रोड को जोड़ने के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये के यातायात विकास कार्य, द्रव्यवती नदी पर 35 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से रूफटॉप सोलर तथा झोटवाड़ा (जयपुर) में सैटेलाइट चिकित्सालय सहित विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।
जोरा, आलम
वार्ता
More News

बागडे ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का किया आह्वान

04 Sep 2026 | 11:00 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का आह्वान किया हैं। .

see more..

गुप्ता ने श्रीनिवास से की मुलाकात

04 Sep 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री गुप्ता ने शासन सचिवालय में श्री श्रीनिवास से यह मुलाकात की और इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा हुई। साथ ही एसीबी से संबंधित उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।
जोरा.अभय
वार्ता.

see more..

हनुमानगढ़ जिले में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

04 Sep 2026 | 10:27 PM

हनुमानगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की आठों नगरीय निकायों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गयी। .

see more..

राजस्थान में दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद

04 Sep 2026 | 10:24 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे पुलिस ने 214 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। .

see more..

पेड़ पर बिजली गिरने से किशोर की मौत, दो अन्य घायल

04 Sep 2026 | 10:23 PM

भरतपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान डुमरिया गांव के जंगल में बिजली गिरने से एक किशोर चरवाहे की मौत गयी जबकि उस उसका भाई और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गये।.

see more..