Friday, Sep 4 2026 | Time 23:28 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चित्तौड़गढ़ में अनियंत्रित ट्रेलर बाइक पर पलटा, मां-बेटे की मौके पर ही मौत

चित्तौड़गढ़, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर के पलटने से मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे की दबकर दर्दनाक मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर में उदयपुर से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रहा कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पर पलट गया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार भोलाराम भील और उनकी माँ नोजीबाई की मौके पर ही मौत हो गयी।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये हैं। घटना के बाद ट्रेलर का चालक और खलासी मौके से फरार हो गयेहैं, जिनकी पहचान कर तलाश की जा रही है।
सं आलम
वार्ता
More News

बागडे ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का किया आह्वान

04 Sep 2026 | 11:00 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर आलोक पथ पर चलने का आह्वान किया हैं। .

see more..

गुप्ता ने श्रीनिवास से की मुलाकात

04 Sep 2026 | 10:58 PM

जयपुर, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को यहां मुलाकात की।
श्री गुप्ता ने शासन सचिवालय में श्री श्रीनिवास से यह मुलाकात की और इस दौरान भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चर्चा हुई। साथ ही एसीबी से संबंधित उन लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई, जिनमें अभियोजन स्वीकृति राज्य सरकार के स्तर पर लंबित है।
जोरा.अभय
वार्ता.

see more..

हनुमानगढ़ जिले में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

04 Sep 2026 | 10:27 PM

हनुमानगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की आठों नगरीय निकायों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गयी। .

see more..

राजस्थान में दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद

04 Sep 2026 | 10:24 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे पुलिस ने 214 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। .

see more..

पेड़ पर बिजली गिरने से किशोर की मौत, दो अन्य घायल

04 Sep 2026 | 10:23 PM

भरतपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान डुमरिया गांव के जंगल में बिजली गिरने से एक किशोर चरवाहे की मौत गयी जबकि उस उसका भाई और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गये।.

see more..