Friday, Sep 4 2026 | Time 23:02 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


पेंशनरों का अनुभव 'विकसित राजस्थान' के संकल्प में महत्वपूर्ण आधार : भजनलाल

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों का प्रशासनिक अनुभव, निर्णय क्षमता और व्यावहारिक समझ 'विकसित राजस्थान' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण आधार सिद्ध हो सकती है।
राजस्थान पेंशनर समाज के सम्मान एवं आभार कार्यक्रम में श्री शर्मा ने कहा कि कोई भी कर्मचारी सेवा से निवृत्त हो सकता है, लेकिन सामाजिक दायित्वों से नहीं। उन्होंने पेंशनरों से अपना अमूल्य अनुभव युवा पीढ़ी के साथ साझा करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के विकास की नींव में पेंशनर समाज का परिश्रम और दूरदर्शिता शामिल है। प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व पुलिस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पेंशनर्स को सम्मान, सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में ग्रेच्युटी की सीमा 20 से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने, 30 जून को सेवानिवृत्त कर्मियों को एक जुलाई की वेतन वृद्धि का लाभ देने और कर्मचारी की मृत्यु पर 10 वर्ष तक बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। साथ ही, 70 वर्ष की आयु पर 5 फीसदी अतिरिक्त पेंशन भत्ता न्यायिक सेवा के पेंशनरों पर भी लागू किया गया है।
श्री शर्मा ने कहा कि पेंशन स्वीकृति नियमों को सरल कर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गयी है। पीपीओ, जीपीओ व सीपीओ स्वीकृतियां अब डिजिटल हस्ताक्षर से जारी हो रही हैं, जिससे सत्यापन प्रक्रिया आसान हुई है और कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
उन्होंने कहा कि पेंशनरों की ओपीडी (आउटडोर) चिकित्सा सीमा 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये तथा बोर्ड-निगमों के पेंशनरों के लिए 20 हजार से 30 हजार रुपये की गयी है। अब तक पांच लाख से अधिक पेंशनर घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र का लाभ ले चुके हैं। विशेष योग्यजन भाई-बहन को भी पारिवारिक पेंशन का पात्र बनाया गया है।
कर्मचारी कल्याण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि पदोन्नति व वेतन विसंगतियों के समाधान और आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के संबंध में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पदोन्नति में अनुभव छूट की सीमा दो वर्ष करने, दिव्यांग कर्मियों को 2016 से पदोन्नति का लाभ देने और अनुकंपा नियुक्ति में पुत्रवधू को पात्र मानने जैसे संवेदनशील निर्णय लिये गये हैं।
कार्यक्रम में सांसद मदन राठौड़, विधायक गोपाल शर्मा और राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पेंशनर उपस्थित थे।
जोरा, आलम
वार्ता
More News

हनुमानगढ़ जिले में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची जारी

04 Sep 2026 | 10:27 PM

हनुमानगढ़, 04 सितंबर (वार्ता) राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले की आठों नगरीय निकायों में मतदान केंद्रों की अंतिम सूची शुक्रवार को प्रकाशित कर दी गयी। .

see more..

राजस्थान में दो क्विंटल से अधिक डोडा चूरा बरामद

04 Sep 2026 | 10:24 PM

भीलवाड़ा, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे पुलिस ने 214 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। .

see more..

पेड़ पर बिजली गिरने से किशोर की मौत, दो अन्य घायल

04 Sep 2026 | 10:23 PM

भरतपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के रुदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान डुमरिया गांव के जंगल में बिजली गिरने से एक किशोर चरवाहे की मौत गयी जबकि उस उसका भाई और एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गये।.

see more..

भाजपा सरकार ने मनमाना परिसीमन किया और निकाय चुनाव आगे सरकाये-डोटासरा

04 Sep 2026 | 10:22 PM

जयपुर, 04 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर डेढ़ साल से प्रदेश में नगर निकायों में प्रशासक लगाकर भ्रष्टाचार करने एवं ओबीसी आयोग से रिपोर्ट के बहाने नगर निकाय के चुनाव आगे सरकाने और मनमाना परिसीमन करने का आरोप लगाया है। .

see more..

खाद्य सुरक्षा विभाग ने टपूकड़ा एवं भिवाड़ी में लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

04 Sep 2026 | 10:08 PM

अलवर, 04 सितम्बर वार्ता (वार्ता) राजस्थान में खैरथल-तिजारा के खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने शुक्रवार को टपूकड़ा एवं भिवाड़ी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करके खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।.

see more..