Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:46 Hrs(IST)
मनोरंजन


प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो, द ट्रेटर्स 12 जून से होगा शुरू

प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो, द ट्रेटर्स 12 जून से होगा शुरू

मुंबई, 23 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो का नया रियलिटी शो, द ट्रेटर्स 12 जून से शुरू होगा।

यह शो एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित और रोमांचक रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है। यह बहुप्रतीक्षित रियलिटी सीरीज़ केवल प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीम होगी, जिसमें हर गुरुवार रात 8 बजे नए एपिसोड जारी किए जाएंगे। यह दुनिया के सबसे तेज़ी से बढ़ते रियलिटी शो फॉर्मैट्स में से एक है, जिसके 30 से अधिक देशों में 35 से ज़्यादा संस्करण बनाए जा चुके हैं। इस शो को करण जौहर होस्ट करेंगे, जो अपने खास अंदाज़, ग्लैमर और रौनक के साथ इस भारतीय संस्करण को खास बनाएंगे। पहले सीज़न में देशभर की अलग-अलग क्षेत्रों से आईं कई जानी-मानी हस्तियां हिस्सा लेंगी।

प्राइम वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए सबसे पहले एक दिलचस्प आउटडोर कैंपेन के ज़रिए शो की झलक दी, इसके बाद एक खास वीडियो जारी किया गया, जिसमें होस्ट करण जौहर ने न केवल प्रीमियर डेट का खुलासा किया, बल्कि शो में शामिल होने वाले सेलिब्रिटी खिलाड़ियों के बारे में दिलचस्प संकेत दिए और आने वाले रोमांचक घटनाक्रम और हाई-स्टेक ड्रामा की झलक भी पेश की।

प्रेम

वार्ता

More News

मनोरंजन-कैफी शायर दो अंतिम मुंबई

14 Jan 2026 | 1:11 PM

वर्ष 1942 मे कैफी आजमी उर्दू और फारसी की उच्च शिक्षा के लिये लखनऊ और इलाहाबाद भेजे गये लेकिन उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके पार्टी कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करना शुरू कर दिया और फिर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गये।इस बीच मुशायरोंं में कैफी आजमी की शिरकत जारी रही। इसी दौरान वर्ष 1947 में एक मुशायरे मे भाग लेने के लिये वह हैदराबाद पहुंचे] जहां उनकी मुलाकात शौकत आजमी से हुयी और उनकी यह मुलाकात जल्दी ही शादी मे तब्दील हो गयी। आजादी के बाद कैफी के पिता और भाई पाकिस्तान चले गये लेकिन उन्होंने हिंदुस्तान में ही रहने का निर्णय लिया।.

see more..

बचपन से ही कैफी आजमी में थी शायर बनने की प्रतिभा

14 Jan 2026 | 1:11 PM

जन्मदिवस 14 जनवरी के अवसर पर.

see more..

फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

14 Jan 2026 | 1:09 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म “बाबूजी” का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।.

see more..

संदीपा धर ने लाल ड्रेस में बढ़ाया ग्लैमर का पारा

14 Jan 2026 | 1:01 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) बोल्ड रेड ड्रेस में नजर आईं संदीपा धर ने ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और अट्रैक्शन का ऐसा परफेक्ट मेल पेश किया कि फैशन लवर्स और फैंस दोनों ही प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।.

see more..