Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:50 Hrs(IST)
खेल


लखनऊ ने टॉस जीता,मुबंई पहले करेगी बल्लेबाजी

लखनऊ 30 अप्रैल (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 48वें मुकाबले में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीत मेहमान मुबंई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।
इकाना स्टेडयिम पर खेले जाने वाले इस मैच में लखनऊ की टीम में मयंक यादव की वापसी हुयी है जबकि अर्शीन कुलकर्णी ने आईपीएल में पदार्पण किया है। अंडर 19 विश्व कप में कुलकर्णी ने आपके प्रदर्शन से काफ़ी प्रभावित किया था। क्विंटन डिकॉक को विश्राम दिया गया है।
कप्तान केएल राहुल ने कहा “ विकेट अच्छी लग रही है इसलिए वह कोशिश करेंगे कि उनकी टीम मुंबई के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए। लखनऊ में डिकॉक नहीं हैं, अर्शीन कुलकर्णी की इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर इंट्री हुई है। मयंक यादव की भी वापसी हुई है। राहुल ने कहा कि वह मयंक की वापसी को लेकर बेहद तत्पर थे।”
मुबंई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाजी करते लेकिन पिच धीमी रह सकती है। हार्दिक ने कहा “ जो चीज़ हमारे नियंत्रण में है हम वही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम हर मैच को एक अलग मैच के तौर पर देख रही है। वुड आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।
मुंबई : रोहित शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या, नेहाल वढेरा, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
इंपैक्ट सब : नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस
लखनऊ : केएल राहुल, मार्कस स्टॉयनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, ऐश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, मोहसिन ख़ान, मयंक यादव
इंपैक्ट सब : अर्शीन कुलकर्णी, एम सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युधवीर सिंह, प्रेरक मांकड़
प्रदीप
वार्ता
More News

कार्ल वाल्थर ने ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग को अपना पहला लाइफटाइम एंबेसडर बनाया

14 Jan 2026 | 10:45 PM

उल्म (जर्मनी) 14 जनवरी (वार्ता) जर्मनी की बंदूक निर्माता कंपनी कार्ल वाल्थर ने ओलंपिक मेडलिस्ट और पद्म श्री पुरस्कार विजेता गगन नारंग को कंपनी का पहला लाइफटाइम एंबेसडर बनाकर सम्मानित किया है।.

see more..

वेदांता कलिंगा लांसर्स 1-0 की जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर

14 Jan 2026 | 9:45 PM

रांची, 14 जनवरी (वार्ता) वेदांता कलिंगा लांसर्स ने बुधवार पुरुष हीरो हॉकी इंडिया लीग में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए हैदराबाद तूफान के खिलाफ जीत दर्ज की।
बुधवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में वेदांता कलिंगा लांसर्स ने हैदराबाद तूफान 1-0 से हराया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें गोल करने में विफल रही और दोनों क्वाट्रर गोल रहित रहे।
मैच एकमात्र गोल 40वें मिनट में अलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने किया। हेंड्रिक्स का यह इस सीजन का पांचवां गोल है। इसी के साथ वेदांता कलिंगा लांसर्स अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।
राम
वार्ता.

see more..

डैरिल मिचेल का नाबाद शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया

14 Jan 2026 | 9:35 PM

राजकोट 14 जनवरी (वार्ता) क्रिस्टियन क्लार्क (तीन विकेट) के बाद डैरिल मिचेल (नाबाद 131) और विल यंग (87) रनों की शानदार पारियों की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में 15 गेंदें शेष रहते भारत को सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। .

see more..