Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:31 Hrs(IST)
खेल


मनदीप के गोल से वायुसेना ने यूनाइटेड भारत को हराया

नयी दिल्ली 30 अप्रैल (वार्ता) प्लेयर ऑफ द मैच स्ट्राइकर मनदीप सिंह के शानदार गोल की बदौलत भारतीय वायुसेना (पालम) ने मंगलवार को यूनाइटेड भारत को 1-0 से पराजित कर डीएसए सीनियर डिवीजन लीग 2023-24 में पूरे तीन अंक अर्जित किए।
आज यहां पूर्वी दिल्ली स्थिति ईस्ट विनोद नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का मुजाहिरा करने का प्रयास किया। वायुसेना इस जीत के साथ ही एक बार फिर से सुपर सिक्स की दौड़ में शामिल हो गई है। उसके सात मैचों में दस अंक हो गए हैं जबकि यूनाइटेड भारत के छह मैचों में ग्यारह अंक हैं।
वायुसेना के गोलकीपर दिनेश ने सिंगसिट, सागर मोंडल, खोंगसाई और मोहम्मद एजाज के प्रयासों पर दर्शनीय बचाव किए। दूसरी ओर, वायुसेना के मोहम्मद आकिब, विश्वजीत और यशराज के शॉट पर यूनाइटेड भारत के गोलकीपर रुमित यादव ने मुस्तैदी दिखाई। अंतत: 77वें मिनट में गतिरोध टूटा, जब शहबाज के बाएं फ्लैंक से आए तेज क्रॉस को मनदीप ने गोल दाग दिया।
राम
वार्ता
More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..