Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:33 Hrs(IST)
खेल


हरियाणा के खिलाफ मैच में भी यूपी रहा फिसड्डी

लखनऊ 21 अक्टूबर (वार्ता) लचर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में निरंतरता के अभाव के चलते रणजी ट्राफी में उत्तर प्रदेश की उम्मीदों को सोमवार को एक और झटका लगा जब अपने घरेलू मैदान में हरियाणा के खिलाफ ड्रा मैच में पहली पारी में पिछड़ने के कारण उसे लगातार दूसरी बार एक अंक से संतोष करना पड़ा है।
इससे पहले आर्यन जुयाल की टीम बंगाल के हाथों पिटते बाल बाल बची थी और उसे पहली पारी में पिछड़ने के कारण एक अंक ही मिल सका था। एलीट ग्रुप सी में घरेलू मैदान का लाभ उठाने से वंचित यूपी दो मैचों में दो अंकों के साथ नीचे से दूसरी पायदान पर है।
हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाये थे जिसके जवाब में मेजबान टीम 364 रन ही जुटा सकी। खेल की समाप्ति तक हरियाणा ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिये थे। कल अपना शतक पूरा करने वाले कप्तान आर्यन जुयाल (119) और शिवम शर्मा (15) के कंधों पर पहली पारी की बढत लेने की जिम्मेदारी थी मगर हरियाणा के गेंदबाजों ने लगातार दो ओवरों में दोनो बल्लेबाजों के विकेट उखाड़ कर यूपी की उम्मीदों को नेस्तानाबूद कर दिया। आज के खेल की पहली ही गेंद पर शिवम जयंत यादव का शिकार बने जबकि अगले ओवर में सुमित कुमार ने आर्यन की पारी का अंत कर दिया।
हालांकि यश दयाल (41) और अंकित राजपूत (40) ने आखिरी विकेट के लिये 85 रन की ताबड़तोड़ भागीदारी कर मैच में कुछ देर के लिये रोमांच ला दिया मगर यह हरियाणा के पहली पारी के स्कोर को पार करने के लिये वैतरिणी पार करने के समान था।
प्रदीप
वार्ता
More News

रोहित, कोहली प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं: सितांशु कोटक

13 Jan 2026 | 9:36 PM

राजकोट, 13 जनवरी (वार्ता) सितांशु कोटक ने दावा किया है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम मैनेजमेंट, खासकर हेड कोच गौतम गंभीर के साथ आइडिया शेयर करते हैं और भविष्य की प्लानिंग में सक्रिय रूप से शामिल हैं। बैटिंग कोच ने हेड कोच और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम्युनिकेशन की कमी की बात को साफ तौर पर नकारते हुए मीडिया से कहा, "वे गौतम (गंभीर) के साथ चर्चा करते हैं। '.

see more..

गुजरात ने मुंबई को दी 193 रन की चुनौती

13 Jan 2026 | 9:28 PM

नवी मुंबई,13 जनवरी (वार्ता) जॉर्जिया वेयरहम की नाबाद 43 रन की बेहतरीन पारी और उनकी भारती फुलमाली (नाबाद 36) के साथ 56 रन की आतिशी साझेदारी की बदौलत गुजरात जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। .

see more..

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी

13 Jan 2026 | 7:08 PM

नवी मुंबई, 13 जनवरी (वार्ता) मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले में मंगलवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। .

see more..

विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17-18 जनवरी को

13 Jan 2026 | 6:55 PM

नयी दिल्ली,13 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा। .

see more..

लक्ष्य सेन ने आयुष शेट्टी के खिलाफ ऑल-इंडियन मुकाबले में जीत हासिल की

13 Jan 2026 | 6:51 PM

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (वार्ता) पूर्व चैंपियन लक्ष्य सेन, सैयद मोदी इंटरनेशनल की विजेता ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अपने योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन 2026 अभियान की शानदार शुरुआत की, जबकि चीनी ताइपे के पुरुष चौथे सीड चाउ टिएन चेन, जापान के सातवें सीड कोडाई नारोका और फ्रांस के छठे सीड एलेक्स लैनियर मंगलवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वर्ल्ड टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले दिन बाहर हो गए।.

see more..