Sunday, Sep 6 2026 | Time 13:36 Hrs(IST)
खेल


शार्दुल ठाकुर करेंगे पश्चिम क्षेत्र की कप्तानी

मुम्बई 01 अगस्त (वार्ता) पश्चिम क्षेत्र चयन समिति ने शुक्रवार को आगामी दलीप ट्रॉफी मैचों के लिए शार्दुल ठाकुर को 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
बीकेसी स्थित एमसीए की शरद पवार इंडोर क्रिकेट अकादमी में आज हुई चयन बैठक के बाद शार्दुल ठाकुर को कप्तान बनाये जाने की घोषणा की गई। टीम में मुंबई के सात खिलाड़ी, गुजरात के चार, महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के दो-दो खिलाड़ी काे जगह दी गई हैं।
टीम में ठाकुर के अलावा मुंबई के बड़े नामों में यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और सरफराज खान शामिल हैं। महाराष्ट्र के रुतुराज गायकवाड़ भी टीम का हिस्सा हैं। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को टीम में जगह नहीं मिली है।
मुंबई क्रिकेट संघ के संजय पाटिल की अध्यक्षता वाली समिति ने सात अतिरिक्त खिलाड़ियों की एक विस्तृत सूची भी जारी की है: महेश पिठिया, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, चिंतन गजा, मुशीर खान और उर्विल पटेल।
टूर्नामेंट 28 अगस्त को दो क्वार्टर फाइनल के साथ शुरू होगा। सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश पाने वाली पश्चिम क्षेत्र की टीम चार सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। फाइनल 11 सितंबर से खेला जाएगा। सभी मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर होंगे।
पश्चिम क्षेत्र की टीम इस प्रकार है:- शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आर्य देसाई, हरविक देसाई, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, रुतुराज गायकवाड़, जयमीत पटेल, मनन हिंगराजिया, सौरभ नवले, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, धर्मेंद्र जडेजा, तुषार देशपांडे और अरजान नागवासवाला।
राम/राज
वार्ता
More News

युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर यूएस ओपन के पहले राउंड में हुए बाहर

06 Sep 2026 | 1:03 PM

न्यूयॉर्क, 06 सितंबर (वार्ता) भारत के युकी भांबरी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर का यूएस ओपन 2026 टेनिस पुरुष युगल का सफर पहले ही राउंड में खत्म हो गया।.

see more..

टीना क्लेटन ने जीता महिलाओं की 100 मीटर दौड़ का खिताब

06 Sep 2026 | 12:50 PM

ब्रसेल्स, 05 सितंबर (वार्ता) डायमंड लीग फाइनल 2026 के दूसरे दिन, जमैका की धाविका टीना क्लेटन, एमी हंट और शा'कैरी रिचर्डसन ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।.

see more..

पांडे, हैरिस और यास्तिका ने टीकेआर को दिलाई डब्ल्यूसीपीएल की पहली जीत

06 Sep 2026 | 12:26 PM

ब्रिजटाउन, 06 सितंबर (वार्ता) लॉरा हैरिस और यास्तिका भाटिया ने 5.4 ओवर में 67 रन की ओपनिंग साझेदारी के बाद शिखा पांडे की अगुआई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (टीकेआर) ने महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ पहले ही मैच में 21 रनों से जीत दर्ज की।.

see more..

साई किशोर का पंजा, ग्लॉस्टरशायर की रोमांचक जीत

06 Sep 2026 | 12:13 PM

ब्रिस्टल, 06 सितंबर (वार्ता) आर साई किशोर (पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत ग्लॉस्टरशायर ने रॉथसे काउंटी चैंपियनशिप डिविज़न दो मैच के बेहद रोमांचक अंत में डर्बीशायर को 213 रन से हरा दिया। सीट यूनिक स्टेडियम में खेले गये मुकाबले में ग्लॉस्टरशायर के इस विदेशी खिलाड़ी ने 18 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। 319 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही बेबस डर्बीशायर की टीम आखिरी सत्र में 39 ओवर के अंदर केवल 105 रन पर सिमट गई। एड मिडलटन ने 17 रन देकर 2 विकेट और ओली प्राइस ने 59 रन देकर 3 विकेट लिए। डर्बीशायर के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजो ने झटके। यह घरेलू टीम के लिए किस्मत में शानदार बदलाव था, क्यो.

see more..

भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदकर टी-20 में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की

05 Sep 2026 | 10:56 PM

दुबई, 05 सितंबर (वार्ता) प्रेमा रावत और श्रीचरणी (तीन-तीन विकेट) तथा दीप्ति शर्मा (दो विकेट/नाबाद 12) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला टीम ने शनिवार को महिला एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले में पाकिस्तान को 68 गेंदें शेष रहते सात विकेट से करारी शिकस्त दी। यह टी-20 में शेष गेंदों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी जीत है। श्रीचरणी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से नवाजा गया।.

see more..