Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:23 Hrs(IST)
खेल


क्रिकेटर रिंकू सिंह को नही मिलेगी बीएसए की नौकरी, शैक्षिक योग्यता बनी बाधा

लखनऊ, 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बीएसए पद पर नियुक्ति में उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है, जिसके चलते उनकी फाइल रोक दी गई है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आगे जो भी निर्देश होंगे, उस आधार पर कदम उठाए जाएंगे।
खेलों के लिए सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। विगत आठ सालों में एक तरफ ग्रामीण स्तर तक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है तो दूसरी तरफ पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानजनक पुरस्कार राशि देने के साथ उन्हें सरकारी नौकरी की सुविधा दी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के माध्यम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के मामले में उत्तर प्रदेश देश का अग्रणी राज्य है।
इसी क्रम में एक माह पहले पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 11 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी ऑफर किया था, जिसमें रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर जॉइनिंग करने की संस्कृति की गई थी। रिंकू सिंह की नौकरी में सबसे बड़ी बाधा उनकी शैक्षिक योग्यता आड़े आ रही है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिंकू सिंह की फाइल मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई थी, पर शैक्षिक योग्यता न होने से रोक दी गई है।
बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल का कहना है कि रिंकू सिंह से उनकी शैक्षिक योग्यता के डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने के लिए पत्र भेजा गया था। जिसके बाद पूरी फाइल मुख्यमंत्री को संस्तुति के लिए भेजी गया थी। लेकिन शैक्षिक योग्यता की कमी के चलते फाइल रोक दी गई है। उनका कहना है कि अभी उनके नौकरी की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। आगे जो भी निर्देश होंगे, उससे अवगत कराया जाएगा ।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार बीएसए पद पर तैनाती के लिए अभ्यर्थी को पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिंकू सिंह को यह पद पर नौकरी ऑफर किया गया था मगर मौजूदा समय रिंकू सिंह केवल कक्षा आठवीं पास है। यदि इस पद पर नियुक्ति मिल भी जाती तो उन्हें सात साल के अंदर पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करनी पड़ती। पर उनकी मौजूदा शैक्षिक योग्यता और सरकार द्वारा तय समय अवधि की सीमा में योग्यता पूरी नही हो सकती है। यही वजह है कि उनकी नियुक्ति को फिलहाल, रोक दिया गया है।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

गांधी और सुजीत ने हावड़ा वॉरियर्स को रॉयल टाइगर्स पर जीत दिलाई

09 Jun 2026 | 8:04 PM

कोलकाता, 09 जून (वार्ता) मंगलवार को ईडन गार्डन्स में बंगाल टी 20 लीग सीज़न 3 के एक मैच में, शाकिर हबीब गांधी ने 32 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए, जबकि सुजीत कुमार यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर 3 विकेट लिए। इन शानदार प्रदर्शनों की बदौलत एडमास हावड़ा वॉरियर्स ने डीएलएस मेथड से कोलकाता रॉयल टाइगर्स को सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बंगलादेश की ऑस्ट्रेलिया पर सनसनीखेज जीत

09 Jun 2026 | 7:58 PM

ढाका, 09 जून (वार्ता) मोसद्दक हुसैन (नाबाद 86), नजमुल हुसैन शान्तो (67) और तंजीद हसन तमीम (54) के बेहतरीन अर्धशतकों से बंगलादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। .

see more..

टाइगर्स की फाल्कन्स पर 66 रन से जीत

09 Jun 2026 | 7:40 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चल रही नुवामा प्राइवेट T20 मुंबई लीग 2026 के एक लीग मैच में, सरफराज खान की टीम 'आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबअर्ब्स' ने अनुशासित ऑल-राउंड प्रदर्शन करते हुए श्रेयस अय्यर की टीम 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' पर मंगलवार को 66 रन से शानदार जीत दर्ज की।.

see more..

डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल में अभिषेक कुमार की दमदार शुरुआत

09 Jun 2026 | 7:12 PM

लखनऊ, 09 जून (वार्ता) पंचकूला के 24 वर्षीय अभिषेक कुमार ने त्रुटिरहित पांच-अंडर 65 का कार्ड खेलकर लखनऊ गोल्फ क्लब में खेले जा रहे 25 लाख रुपये इनामी राशि वाले डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई नेक्सजेन विजय कुमार मेमोरियल के पहले दौर के बाद दो शॉट की बढ़त हासिल कर ली।.

see more..

सरबजोत, लक्ष्यिता, अखिल और साक्षी ने टी4 ट्रायल्स में अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीते

09 Jun 2026 | 6:44 PM

देहरादून, 09 जून (वार्ता) पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, आर्मी की लक्ष्यिता, पूर्व विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता अखिल श्योरण और महाराष्ट्र की साक्षी सुनील पाडेकर ने मंगलवार को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में आयोजित टी4 राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स के अंतिम से एक दिन पहले अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।.

see more..