Saturday, Sep 5 2026 | Time 17:17 Hrs(IST)
खेल


हेनरी के कहर से न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट में नौ विकेट से पीटा

बुलावायो, 01 अगस्त (वार्ता) मैट हेनरी (कुल नौ विकेट) और मिचेल सैंटनर (चार विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली हैं।

जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में कल के दो विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज मैच के तीसरे दिन सुबह के सत्र में विलियम ओरूर्क ने निक वेल्च (चार) और विनसेंट मसेकेसा (दो) को आउटकर जिम्बाब्वे पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लेकिन इसके शॉन विलियम्स और कप्तान क्रेग इरविन ने संभलकर खेलते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई।
मिचेल सैंटनर ने शॉन विलियम्स को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। शॉन विलियम्स ने 66 गेंदों में छह चौके लगाते हुए 49 रनों की पारी खेली। इसके बाद मैट हेनरी ने क्रेग इरविन (53 गेंदों में 22 रन) और सिकंदर रजा (पांच) को अपना शिकार बना लिया। न्यूमैन न्यामहुरी (एक), ब्लेसिंग मुजारबानी (19) और टी तिसगा (27) को आउटकर जिम्बाब्वे को 67.1 ओवर में 165 के स्कोर पर समेट दिया। न्यूजीलैंड को जीत के लिए आठ रनों का लक्ष्य मिला। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने चार विकेट लिये। विलियम ओरूर्क और मैट हेनरी को दो-दो विकेट मिले।
इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने महज एक ओवर में एक विकेट पर आठ रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से अपना नाम कर लिया। मैट हेनरी को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया।
इससे पहले जिम्बाब्वे पहली पारी में 149 रन के स्कोर पर ढेर हो गई थी। मैट हेनरी ने छह और नेथन स्मिथ ने तीन विकेट लिये थे। वहीं न्यूजीलैंड ने पहली पारी में डेवोन कॉन्वे (88) और डैरिल मिचेल (80) की शानदार पारियों की मदद से 307 रनों का स्कोर खड़ा कर 158 रनों की बढ़त ले ली थी।
राम/राज
वार्ता
More News

एफटीपी मैनेजर इस की योजना बनाये की खिलाड़ियों को विदेशी माहौल में ढलने के लिए पर्याप्त समय मिले:बीसीसीआई

05 Sep 2026 | 4:39 PM

मुम्बई (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का कहना है कि वह अपने एफटीपी मैनेजरों को निर्देश देगा कि वे अगले 'फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम' (एफटीपी) चरण की योजना इस तरह बनाएं कि विदेशी हालात, खासकर दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (एसईएनए) देशों में, वहां के माहौल में ढलने के लिए खिलाड़ियों को पर्याप्त समय मिल सके। एफटीपी पर एक वर्कशॉप 22 और 23 सितंबर को दुबई में होनी है, जिसमें सभी बोर्ड की ऑपरेशन टीमें शामिल होंगी। बीसीसीआई भी इस वर्कशॉप में अपनी टीम भेजेगा, जिसमें 2027-31 चरण के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों के कार्यक्रम पर चर्चा होगी। दिलचस्प बात यह है कि इस.

see more..

दलीप ट्रॉफी फाइनल से अफगानिस्तान टी-20 सीरीज तक का सफ़र 'थोड़ा मुश्किल' होगा: किशन और तिलक

05 Sep 2026 | 4:21 PM

चेन्नई, 05 सितंबर (वार्ता) ईशान किशन और तिलक वर्मा का मानना है कि चेन्नई में होने वाले पांच दिन के दलीप ट्रॉफी फाइनल और दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के बीच बहुत कम समय मिलना मुश्किल भरा होगा। लेकिन रविवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी फाइनल में क्रमशः पूर्वी क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र की कप्तानी करने के बाद, उन्हें भरोसा है कि वे सफेद गेंद क्रिकेट के हिसाब से खुद को ढाल लेंगे। किशन और तिलक वर्मा के अलावा,पूर्वी क्षेत्र के उप-कप्तान वैभव सूर्यवंशी को भी दलीप ट्रॉफी फाइनल और अफगानिस्तान टी-20 के बीच तीन दिन के अंतर का सामना करना होगा। .

see more..

आईएसएल 2026-27 की शुरुआत 10 अक्टूबर से; होम-एंड-अवे फ़ॉर्मेट में वापसी करेगा

05 Sep 2026 | 3:44 PM

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) आयोजकों ने शनिवार को घोषणा की कि इंडियन सुपर लीग 2026-27 सीज़न 10 अक्टूबर से शुरू होगा और अगले साल मई तक चलेगा।.

see more..

भारत ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया

05 Sep 2026 | 3:36 PM

मोकी (चीन), 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को यहां अपने शुरुआती मैच में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर महिला जूनियर एशिया कप में अपने खिताब की रक्षा की शानदार शुरुआत की।.

see more..

एन श्रीराम बालाजी पुरुष युगल के अगले राउंड में; निकी पूनाचा बाहर

05 Sep 2026 | 2:24 PM

न्यूयॉर्क, 05 सितंबर (वार्ता) पेरिस 2024 ओलंपियन एन श्रीराम बालाजी और उनके अमेरिकी साथी इवान किंग ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2026 के पुरुष युगल के दूसरे राउंड में जगह बनाई। बालाजी और किंग ने दूसरे और तीसरे सेट के दौरान छह मैच पॉइंट बचाए और नीदरलैंड्स की जोड़ी सैंडर एरेन्ड्स और डेविड पेल को 3-6, 7(9)-6(7), 7(12)-6(10) से हराया। यह मैच दो घंटे 56 मिनट तक चला।.

see more..